Haryana: हरियाणा के 141 छात्रों का रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए हुआ चयन

Published On: January 10, 2026
Follow Us
141 students from Haryana selected for scholarship

चंडीगढ़, 10 जनवरी, 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपनी प्रतिष्ठित अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिनमें स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्रों में 141 छात्र हरियाणा से हैं।

देश भर से 5,100 स्कॉलर्स चयनित हुए हैं, जिनमें 5,000 अंडरग्रेजुएट और 100 पोस्टग्रेजुएट स्कॉलर्स शामिल हैं। इन छात्रों को एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया है। इस वर्ष के चयन के साथ, रिलायंस फाउंडेशन ने अब तक 33,471 छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं, जो विविध सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों की सपोर्ट करने की उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ बनाती है।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

2025–26 की यह पहल धीरूभाई अंबानी के दृष्टिकोण से प्रेरित हो कर, 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियां प्रदान करने के लिए श्रीमती नीता अंबानी द्वारा 2022 में घोषित रिलायंस फाउंडेशन की वर्धित प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

चयनित अंडरग्रेजुएट छात्रों को 2 लाख रुपये तक का अनुदान प्राप्त होगा, जबकि पोस्टग्रेजुएट छात्रों को 6 लाख रुपये तक का अनुदान, मेंटरशिप और लीडरशिप डेवेलपमेंट के अवसर और वैश्विक पूर्व छात्र नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होगी।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

यह स्कॉलरशिप्स, योग्यता और आर्थिक स्थिति दोनों को ध्यान में रखते हुए दी जाती हैं और 83% स्कॉलरशिप पाने वाले स्कॉलर्स ऐसे परिवारों से हैं जिनकी वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है, जिनमें महिलाओं और दिव्यांग छात्रों का मजबूत प्रतिनिधित्व है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment