Haryana: हरियाणा में CM फ्लाइंग टीम का बड़ा एक्शन, इन नर्सिंग होम और Lab’s पर मारी रेड

Published On: January 19, 2026
Follow Us
Big action by CM Flying Team

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को हरियाणा में रेवाड़ी के धारूहेड़ा में उस समय हड़कंप मच गया, जब CM फ्लाइंग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ नर्सिंग होम और Labs पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आने पर टीम ने 3 Labs को मौके पर ही सील कर दिया, जबकि एक निजी नर्सिंग होम को गंभीर खामियों के चलते नोटिस जारी किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग की जांच में खुलासा हुआ कि कस्बे में संचालित कई Labs क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रही थीं। सील की गई Labs के पास न तो आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध थे और न ही निर्धारित मानक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य लैब संचालकों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और कई संचालक अपनी दुकानें बंद कर चले गए। Haryana News

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

जानकारी के मुताबिक, टीम ने एक निजी नर्सिंग होम का भी निरीक्षण किया, जहां सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों की गंभीर अनदेखी पाई गई। अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है। Haryana News

स्पष्टीकरण

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा नर्सिंग होम के पास अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं मिला। दस्तावेजों में कमी और अन्य प्रशासनिक अनियमितताएं पाए जाने पर टीम ने संबंधित नर्सिंग होम को तुरंत नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जानकारी के मुताबिक, धारूहेड़ा के मैन बाजार स्थित यादव लैबोरेट्री तथा बख्शी मार्केट में स्थित मॉडर्न पैथोलॉजी लैबोरेट्री और मॉडर्न हाईटेक लैबोरेट्री को सील किया गया है। तीनों संस्थानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। Haryana News

बख्शा नहीं जाएगा

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, CM फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। रेवाड़ी शहर और जिले के अन्य क्षेत्रों में संचालित संदिग्ध Labs और नर्सिंग होम भी अब CM फ्लाइंग के रडार पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में जिले के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment