Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, इन पुलिसवालों पर गिरेगी गाज!

Published On: January 9, 2026
Follow Us
Big announcement by CM Nayab Saini

Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी ने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। यहां तक कह दिया है कि अगर किसी SHO के क्षेत्र में अपराध बढ़ता है और वह उसे नियंत्रित नहीं कर पाता, तो उसे डिमोट करके उसी थाने में सब-इंस्पेक्टर (SI) बना दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कानून व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में अपराधियों पर न तो सख्त कार्रवाई होती थी और न ही उन्हें कानून का डर था। अपराधी बेखौफ घूमते थे। लेकिन हमारी सरकार आने के बाद हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। आज अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाए, हम कुछ ही घंटों में उसे ढूंढकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देते हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सैनी ने कहा कि यह सच है कि अपराधी मानसिकता के लोग कब, कहां और क्या करेंगे, यह पहले से नहीं कहा जा सकता, लेकिन हमारी सरकार हर अपराध पर तुरंत और निर्णायक कार्रवाई कर रही है। आज एक भी ऐसा मामला नहीं है जो ट्रेस न हुआ हो।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

दिक्कत होगी खत्म

बरसात में गुरुग्राम में करोड़ों रुपये के घर, गाड़ियां डूबने की आती तस्वीरों के सवाल पर सैनी ने कहा कि गुरुग्राम लो लाइन पर है। बरसात ऐसे हुई की एक साथ बहुत सारा पानी गिरा। चाहे व्यवस्था ठीक भी हो तब भी पानी गिरेगा तो अव्यवस्था हो जाएगी। पर हमने सुधार किया है। 3 घंटे से ज्यादा पानी नहीं रुका। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हम एक ड्रेन बनवाने पर काम कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लो लाइन एरिया से ड्रेन सोहना की तरफ ले जाओ। इसकी DPR बन रही है, जमीन भी अधिग्रहण करना पड़े तो हम करेंगे। एक बड़ी ड्रेन हम यहां से निकालेंगे ताकि बरसात में दिक्कत न हो।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

परेशानी हल होगी

CM ने कहा कि कांग्रेस के समय गुरुग्राम जब बढ़ रहा था तब ये नहीं सोचा गया कि आने वाले में ऐसी दिक्कत होगी तो क्या करेंगे। कांग्रेस ने तब हालात पर छोड़ दिया। पीएम मोदी की सरकार बनने के बाद 11 साल में गुरुग्राम कई गुना तेजी से बढ़ा है, हम प्लानिंग कर रहे हैं कि पीने के पानी की दिक्कत ना हो। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसके लिए टेंडर भी दे दिया गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि आने वाले पचास साल तक पानी की कितनी जरूरत होगी उसे हिसाब से तैयारी करें।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment