Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! जल्दी करें ये आवेदन

Published On: January 7, 2026
Follow Us
Haryana: Big news for these employees

चंडीगढ़, 07 जनवरी- हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) वेब पोर्टल के संबंध में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों एवं प्राधिकरणों के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 8 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र के अनुसार, यह सत्र पोर्टल की प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली की समान समझ सुनिश्चित करने तथा आवेदकों और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

राज्य सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और प्राधिकरणों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि पोर्टल से संबंधित कार्य देख रहे अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रूप से भाग लें। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक विभाग, बोर्ड, निगम और प्राधिकरण द्वारा 2-3 पात्र ग्रुप-सी अनुबंध कर्मचारियों को नामित किया जाएगा, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य पात्र कर्मचारियों को आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान कर सकें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक तथा प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत निर्देश अलग से वेब पोर्टल के माध्यम से सांझा किए जाएंगे।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

गौरतलब है कि पात्र अनुबंध कर्मचारियों से आवेदन प्राप्त करने के लिए 25 दिसंबर, 2025 को हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment