Haryana: हरियाणा के सभी विधायकों को CM सैनी का बड़ा तोहफा, जल्द मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

Published On: January 8, 2026
Follow Us
CM Saini's big gift to all Haryana MLAs

Haryana: हरियाणा के विधायकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्री बजट की बैठक से पहले हरियाणा के CM सैनी ने सभी विधायकों को तोहफा दिया है। जानकारी के मुताबिक, विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य पर खर्च करने के लिए जल्द डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये मिलेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए सरकार ने सभी विधायकों से विकास कार्यों की सूची मांग ली है। सरकार ने अनुरोध किया है कि सभी विधायक विकास कार्यों की प्राथमिकता सूची बनाकर विकास एवं पंचायत विभाग को जल्द से जल्द दें ताकि आवश्यक कार्यवाही शुरू की जा सके। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने साल 2025-26 के बजट में हर विधायक को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि देने का प्रावधान किया था। यह पहली बार था कि जब विधायकों को पांच करोड़ की विशेष राशि मिलनी थी।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार, बजट पेश होने के बाद नौ महीने बाद भी सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं होने से विधायकों में असमंजस की स्थिति बन गई थी कि उन्हें यह ग्रांट कब मिलेगी। Haryana News

पांच करोड़

जानकारी के मुताबिक, विधायकों को पूरे पांच साल के कार्यकाल में पांच करोड़ रुपये मिलने हैं। पहली किस्त व दूसरी किस्त में डेढ़-डेढ़ करोड़ और तीसरी किस्त में दो करोड़ दिए जाएंगे। इसमें प्रावधान किया गया है कि अगली किस्त तभी जारी होगी जब पिछली किस्त की 70 फीसदी राशि इस्तेमाल हो चुकी होगी। यह राशि विधायकों को मिलने वाली अन्य राशि से अलग होगी। Haryana News

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

उठा था मुद्दा

मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी विधायकों ने मुद्दा उठाया था कि मुख्यमंत्री ने घोषणा करीब नौ महीने विधायकों को पांच पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, मगर अभी तक यह राशि नहीं मिली है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने सदन में मुख्यमंत्री से मांग की थी कि विधायकों को पांच करोड़ देने की घोषणा पर जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment