Haryana: हरियाणा में गौशालाओं को मिलेगी अब ₹2 यूनिट बिजली, साथ ही मिलेगी ये सुविधाएं

Published On: January 7, 2026
Follow Us
Cow shelters in Haryana will now get ₹2 per unit of electricity

Haryana: हरियाणा सरकार ने गौशालाओं को बड़ी सौगात दी है। हरियाणा में अब गौशालाओं को सस्ती दरों पर बिजली मिलेगी। हरियाणा गौ सेवा आयोग में पंजीकृत गौशालाओं को 2 रुपए प्रति Unit की दर से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इसी के साथ एक ही पंजीकरण संख्या वाली अलग-अलग स्थानों पर स्थित गौशालाओं को अलग-अलग बिजली कनेक्शन दिए जा सकेंगे। इसको लेकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने सर्कुलर भी जारी कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, CM सैनी की घोषणा के बाद ये आदेश जारी किया गया। DHBVN के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पुराने शुल्क की शेष राशि राज्य सरकार से सब्सिडी के रूप में दावा की जाएगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि पहले गौशालाओं को कॉमर्शियल Unit चार्ज के हिसाब से 6 से 8 रुपए प्रति Unit बिजली मिलती थी। अब बाकी की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। यह सब्सिडी केवल मीटर आधारित वास्तविक बिजली खपत पर ही दी जाएगी। Haryana News

पंजीकरण जरूरी

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम सिंह ने साफ किया कि रियायती टैरिफ का लाभ केवल उन्हीं गौशालाओं को मिलेगा, जो हरियाणा गौ सेवा आयोग में विधिवत पंजीकृत होंगी। पंजीकरण की पुष्टि संबंधित एसडीओ (ऑपरेशन) द्वारा ई-मेल अथवा पत्र के माध्यम से की जाएगी। सभी कनेक्शन मीटर आधारित होंगे और गोशाला के अतिरिक्त किसी अन्य उद्देश्य के लिए प्रयुक्त बिजली पर यह रियायती दर लागू नहीं होगी। Haryana News

बिजली दरें

जानकारी के मुताबिक, बिजली निगम द्वारा नए टैरिफ में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दरें बिजली शुल्क, नगर कर, पंचायत टैक्स और एफपीपीएएस से अलग होंगी। साथ ही, बिलिंग सॉफ्टवेयर में प्रत्येक बिलिंग चक्र में सब्सिडी राशि को अलग से दर्शाने की व्यवस्था की जाएगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, DHBVN ने यह भी साफ किया है कि यदि एक ही पंजीकरण संख्या की कई गोशालाएं अलग-अलग स्थानों पर स्थित हैं, तो हरियाणा गौ सेवा आयोग की अनुमति एवं विवरण के आधार पर उन्हें अलग-अलग रियायती बिजली कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

सरकार गौशालाओं के लिए क्या कर रही है…

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में पंजीकृत 1000 तक पशुओं वाली सभी गौशालाओं को एक-एक और 1000 से अधिक पशुओं वाली गौशालाओं को 2-2 ई-रिक्शा देने का निर्णय लिया है। हरियाणा गोसेवा आयोग द्वारा ई-रिक्शा का प्रबंध किया जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा हरियाणा सरकार ने सूबे की पंजीकृत गौशालाओं में 51 नए शेड बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए का अनुदान देने का निर्णय लिया है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है, जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा की सड़कों को गोवंश मुक्त करने और बेसहारा गोवंश के आश्रय के लिए राज्य के हर जिले में एक-एक गौ अभ्यारण्य स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश में अभी तक ऐसे 3 गौ अभ्यारण्य चल रहे हैं।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment