Haryana: हरियाणा में OYO Hotel के संचालक ने बनाई पुलिसवालों की video ! 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published On: January 9, 2026
Follow Us
Four policemen suspended in Haryana over OYO Hotel

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में OYO होटल वालों से अवैध वसूली करने के आरोप में हरियाणा पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि ये पुलिसकर्मी मंथली ना देने पर OYO होटल में जबरदस्ती रेड कर परेशान करते थे । SP के आदेश पर जांच की गई जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया है। Haryana News

अवैध वसूली

राह चलती छात्राओं एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां या छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश
राह चलती छात्राओं एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां या छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार, दरअसल हरियाणा के पलवल जिले में एक होटल संचालक ने पलवल के SP वरुण सिंगला को एक शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि भवन कुंड पुलिस चौक प्रभारी उनसे 15 हज़ार रुपए हर महीने अवैध वसूल मांगते हैं और अगर उन्हें पैसे ना दिए जाएं तो वो बिन वजह आए दिन होटल में रेड करते और ग्राहकों को परेशान करते ।

जानकारी के मुताबिक, OYO होटल संचालक ने चौक प्रभारी की रेड करते हुए video बना ली जो कि उसने अपनी शिकायत समेत SP वरुण सिंगला को सौंपे । शिकायत मिलने के बाद SP वरुण ने डीSP मनोज वर्मा को मामले का जांच अधिकारी बनाया । डीSP मनोज ने मामले की जांच की तो चार पुलिसकर्मी पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। Haryana News

केस दर्ज

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा

मिली जानकारी के अनुसार, जांच रिपोर्ट के बाद SP वरुण सिंगला ने सिटी पुलिस थाने को आदेश दिए कि चारों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जाए । सिटी पुलिस थाने की टीम ने भवन कुंड प्रभारी समेत चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया और एक ASI समेत तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथा पुलिसकर्मी फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पलवल SP वरुण सिंगला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से चारो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया है। गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में एक SPओ भी शामिल हैं । सभी गिरफ्तार पुलिसकर्मियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा । SP का कहना है कि फरार पुलिसकर्मी को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Haryana News

OYO Hotels पर रेड

11 की मीटिंग में होगी बड़े आंदोलन की घोषणा: रणवीर फगोडिया
11 की मीटिंग में होगी बड़े आंदोलन की घोषणा: रणवीर फगोडिया

मिली जानकारी के अनुसार, मामले में SP वरुण सिंगला के आदेश पर होडल पुलिस थाने की टीम ने अपने इलाके में लगभग 24 OYO Hotels पर रेड की । होटलों पर हुई अचानक रेड से कई होटल संचालक अपने होटल छोड़कर फरार हो गए । पुलिस को इन होटलों पर अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment