Haryana: हरियाणा की इस नदी में बहता है सोना! ऐसे करते है लोग इसकी खोज ?

Published On: January 21, 2026
Follow Us
Gold flows in this river in Haryana

Haryana: हरियाणा में अधिकतर लोगों को ये पता नहीं होगा की प्रदेश की किस नदी में सोना बहता है। आज हम आपको इसके बारें में पूरी जानकारी देने वाले है। हरियाणा के यमुनानगर की बोली नदी इन दिनों मानो सोना उगल रही है। जानकारी के मुताबिक, बोली नदी के किनारे सुबह से ही कारीगरों की हलचल शुरू हो जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही नदी का जलस्तर कम होता है, कारीगर अपने पारंपरिक औजारों के साथ नदी में उतरकर रेत और मिट्टी को खंगालना शुरू कर देते हैं। इन कारीगरों का काम बेहद मेहनत भरा होता है। नदी की रेत को पहले इकट्ठा किया जाता है, फिर उसे पानी से धोकर छाना जाता है। Haryana News

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया के बाद रेत में छिपे बेहद बारीक सोने के कण अलग किए जाते हैं। यह काम धैर्य, अनुभव और लगातार मेहनत की मांग करता है। कारीगर बताते हैं कि हर साल जब नदी का पानी कम हो जाता है, तभी यह काम संभव हो पाता है। कारीगरों का कहना है कि यह हुनर उन्होंने अपने बुजुर्गों से सीखा है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, कई पीढ़ियों से उनका परिवार बोली नदी से सोना निकालने का काम करता आ रहा है। पहले यह काम ज्यादा लाभकारी हुआ करता था, लेकिन समय के साथ सोने के कण कम होते जा रहे हैं। इसके बावजूद कारीगर आज भी इसी पर निर्भर हैं। Haryana News

Haryana: हरियाणा में चार हाईवे बनेंगे मॉडल रोड, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी सड़कें

जानकारी के मुताबिक, नदी से निकाले गए सोने को कारीगर रोजाना स्थानीय सुनारों के पास बेचते हैं। इसी कमाई से उनके परिवार का पालन-पोषण होता है। बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और रोजमर्रा की जरूरतें इसी मेहनत से पूरी की जाती हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, कारीगरों का कहना है कि कई बार पूरे दिन की मेहनत के बाद सिर्फ कुछ ही कण सोना हाथ लगता है, लेकिन फिर भी यह उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है।

Haryana: हरियाणा में रोडवेज बस ने पैदल यात्रियों को कुचला: एक की मौत, 3 घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment