हरियाणा सरकार की नई पहल, CM काफिला को छोटा करने का फैसला

Published On: May 14, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का असर अब आमजन के साथ-साथ नेताओं पर भी देखने को मिल रहा है। कई राज्यों की सरकार ने अपने वाहन काफिला को कम करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और बीजेपी के सांसद-विधायकों के वाहनों का काफिला अब छोटा होने जा रहा है।

सप्ताह के एक दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना वाहनों के काम चलायेंगे। अधिकांश सरकारी बैठके ऑनलाइन माध्यम से होगी ताकि पेट्रोल और डीजल की बचत हो सके।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हरियाणा सरकार राष्ट्रहित में ईंधन की बचत और संसाधनों के उचित उपयोग के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में मैंने अपने फ्लीट में न्यूनतम वाहनों के उपयोग का निर्णय लिया है। अगले आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से केवल आवश्यक वाहन ही शामिल होंगे। साथ ही सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का भी संकल्प लिया है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

मंत्रीगण और अधिकारियों की भी यात्रा होगी सीमित

इसके साथ हरियाणा के तमाम मंत्री और सभी विभागों के अधिकारी भी यात्रा के दौरान सीमित वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करेंगे। तमाम मंत्रियों, विधायकों एवं अधिकारियों से आग्रह किया है कि अधिकतम बैठकों का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से करें और बहुत जरूरी होने पर ही बैठक और यात्रा करें।

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

मुख्यमंत्री सैनी ने तमाम प्रदेशवासियों से निवेदन करते हुए कहा कि अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और ईंधन बचत के इस अभियान में सहभागी बनकर देशहित में अपना योगदान दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment