हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पेंशन पर बड़ा अपडेट, ये रहेगा खास

Published On: January 7, 2026
Follow Us
Haryana: हरियाणा में कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट, वेतन एवं पेंशन को लेकर ये आदेश जारी

हरियाणा सरकार ने कैलेंडर वर्ष 2026 के दौरान अपने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को वेतन, भत्ते, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन के वितरण के संबंध में आदेश जारी किए हैं। 

सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जिन महीनों में पहली तारीख अवकाश के दिन पड़ती है, उन महीनों के लिए वेतन एवं पेंशन का आहरण और वितरण अग्रिम तौर पर किया जाएगा।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लिए नया आदेश, छुट्टियों में कराएं मरम्मत कार्य 


मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा  जारी आदेश के अनुसार, जनवरी माह के लिए वेतन एवं पेंशन का वितरण 30 जनवरी को, जबकि फरवरी के लिए यह भुगतान 27 फरवरी को किया जाएगा।

 इसी प्रकार, जुलाई के लिए वेतन एवं पेंशन 30 जुलाई को तथा अक्टूबर माह के लिए 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, सस्पेंडेड विधायक रेनू बाला के पति बीजेपी में शामिल 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment