हरियाणा में कल से होगी मूसलाधार बारिश, तीन दिन पूरे हरियाणा में होगी झमाझम बारिश

Published On: July 27, 2026
Follow Us

नमस्कार.. मैं अनुष्का,,, आप देख रहे हैं चौपाल टीवी

हरियाणा में अगले तीन दिनों तक झमाझम बारि होने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 28 जुलाई (कल) को हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और उत्तरी हरियाणा के जिलों में भारी से अति भारी बारिश तथा दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है।

हरियाणा सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त
हरियाणा सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त को होगी, आदेश जारी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कल हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान इस प्रकार है। उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के इन जिलों में मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान रहेगा, जहां कुछ स्थानों पर भीषण बारिश का अलर्ट है।

कल मंगलवार को करनाल, पानीपत और सोनीपत में मूसलाधार बारिश की संभावना है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा हरियाणा के दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी। जिसमें रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है।

चरखी दादरी फायरिंग कांड में कातिया के पैर में लगी गोली, दो अन्य आरोपी भी काबू

वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है, इसलिए खराब मौसम के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें।

मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए आप हमारे पेज को लाईक और फॉलो कर दें ताकि आपको हर खबर सबसे पहले मिल सके।

*जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल, मिली कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी*
जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल, मिली कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment