Haryana: हरियाणा में इस नए रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Published On: January 21, 2026
Follow Us
Metro will run on this new route

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के बहादुरगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट, इंद्रप्रस्थ व राष्ट्रीय राजधानी के अन्य स्थानों पर पहुंचना आसान हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के बहादुरगढ़ सीधे इंद्रप्रस्थ से जुड़ेगा। जानकारी के मुताबिक, फेज-4 के तहत प्रस्तावित ग्रीन लाइन के विस्तार के लिए Budget को हरी झंडी मिल गई है। ग्रीन लाइन पर इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक के कॉरिडोर के लिए दिल्ली सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के अलावा फेज चार के अन्य दो कॉरिडोर के लिए भी Budget जारी किया है। इन तीन Project के लिए 14,630 करोड़ में से 3,386.18 करोड़ रुपये का Budget दिल्ली सरकार ने जारी कर दिया है। तीनों कॉरिडोर की लंबाई करीब 47 KM होगी। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2029 तक ये तीनों Project का काम पूरा होने का अनुमान है। Haryana News

बनेगा कॉरिडोर

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल ग्रीन लाइन बहादुरगढ़ से इंद्रलोक व कीर्तिनगर तक है। अब फेज-4 के तहत दिल्ली में ग्रीन लाइन का विस्तार किया जाएगा। इसमें इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक लगभग 12 KM लंबा नया कॉरिडोर बनेगा। 10 स्टेशन (1 एलिवेटेड, 9 अंडरग्राउंड) होंगे, जो मध्य और पुरानी दिल्ली को जोड़ेगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस लाइन पर नई दिल्ली स्टेशन ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना भी आसान हो जाएगा। इसके अलावा ITO, दिल्ली सचिवालय आसपास के इलाकों तक पहुंचना भी आसान होगा।

यहां भी बनेगा कॉरिडोर

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

जानकारी के मुताबिक, Metro फेज-4 के तहत दूसरा कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक तक प्रस्तावित है। वहीं तीसरा और सबसे लंबा कॉरिडोर (26.463 किमी) रिठाला से कुंडली तक बनाया जाएगा जो हरियाणा से दिल्ली को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इस कॉरिडोर के बनने से रोहिणी, नरेला, सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रिठाला-कुंडली कॉरिडोर 21 स्टेशन होंगे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, DMRC के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि Metro फेज-4 के तीन कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। इनके शुरू होने से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, Metro नेटवर्क का यह विस्तार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाएगा जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment