Haryana Police Job: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

Published On: January 19, 2026
Follow Us
Haryana Police Job 2026

Haryana Police Job: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में HSSC ने पुलिस में कॉन्स्टेबलों के लिए 5,500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले भी हरियाणा में 5,061 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए 25 जनवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक का समय है।

कितने पदों पर निकली भर्तियां

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार, HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि हरियाणा में कुल 5,500 पदों के लिए कॉन्स्टेबल की भर्तियां निकाली गई हैं जिन पर आवेदन की आखिरी तारीख 25 जनवरी रखी गई है।

जानकारी के मुताबिक, इन 5,500 पदों में कुल 4,500 पद पुरुषों कॉन्स्टेबल के लिए, 600 महिला कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे । इसके साथ जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के लिए पद रिजर्व रखे गए हैं । आयोग के चेयरमैन ने बताया कि इस बार भर्ती की आवेदन के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

आए लाखों आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार, HSSC के चेयरमैन ने बताया कि हरियाणा में कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए 11 जनवरी को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु की गई थी और 6 दिन में लगभग 1,37,533 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है जिनमें से 78,924 उम्मीदवारों ने अपना फॉर्म जमा करा दिया है। चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि अभ्यर्थी आवेदन की आखिरी तारीख का इंतज़ार ना करें, जल्दी अपने फॉर्म जमा करें।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, आयोग की तरफ से अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि किसी भी अभ्यर्थी को अपना आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या ना हो। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि भर्ती से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी 1800-572-8997 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment