निवेश का नया हब बनने जा रहा है हरियाणा, जून में आयोजित होगा ग्लोबल सिटी इन्वेस्टर समिट

Published On: May 12, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: नायब सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। इस कड़ी में हरियाणा में जून में एक निवेशक सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें देश-विदेश की कंपनियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

हरियाणा की नई औद्योगिक नीति (2026) की अधिसूचना होगी जारी

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम में बनाई जा रही ग्लोबल सिटी में निवेश कराना है। आयोजन से पहले हरियाणा की नई औद्योगिक नीति (2026) की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके लिए 10 से 15 दिन के अंदर कैबिनेट की बैठक होगी, जिसके बाद नई नीति को लागू कर दिया जाएगा।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई औद्योगिक नीति (2026) का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद दिल्ली में 2 दिन तक अलग-अलग सेक्टर के उद्यमियों से चर्चा की थी। इस चर्चा के होने के बाद तार्किक सुझावों को नई औद्योगिक नीति में जोड़ दिया गया है। हाल ही में प्रदेश में हुए शहरी निकाय चुनाव की मतगणना होने के बाद किसी भी दिन कैबिनेट बैठक के लिए कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है।

दूसरे चरण का कार्य आरंभ

हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने जानकारी दी कि 10 से 15 दिनों के भीतर लागू होने वाली औद्योगिक नीति को ही केंद्र बनाकर निवेशक सम्मेलन में उद्यमियों से चर्चा की जानी है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 36 व 37 में बन रही विश्वस्तरीय ग्लोबल सिटी को विकसित करने का प्रथम चरण पूरा किया जा चुका है। दूसरे चरण का भी कार्य आरंभ कर दिया गया है।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

हजारों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

उद्यमियों को ग्लोबल सिटी में अपने ही संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उद्यमियों को जानकारी दी जाएगी कि हरियाणा सरकार अपनी औद्योगिक नीति के तहत विभिन्न प्रकार के लाभ देने जा रही है।

राव नरबीर के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्लोबल सिटी में औद्योगिक निवेश होने से हजारों युवाओं को विभिन्न सेक्टरों में रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। निवेशक सम्मेलन की तिथि और जगह अभी तय की जानी बाकी है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment