Haryana: फिर हिली आज हरियाणा की धरती, प्रदेश में भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल

Published On: January 19, 2026
Follow Us
The land of Haryana shook again today

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार सुबह हरियाणा के सोनीपत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 रही। भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली रहा, जिसका असर सोनीपत और दिल्ली से सटे हरियाणा के क्षेत्र में दिखा।

The land of Haryana shook again today

मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक सूचना के अनुसार सुबह 8:44 बजे नॉर्थ दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार, इसका केंद्र धरती के पांच किलोमीटर नीचे रहा। Haryana News

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले भी हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लोगों ने अपने घरों और दुकानों में तेज झटके महसूस किए और कुछ घबराकर बाहर भी निकल आए थे। जानकारी के मुताबिक, इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 आंकी गई थी। हालांकि, इससे कोई नुकसान की सूचना नहीं आई थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप के ये झटके दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर महसूस किए गए थे। इसका केंद्र गोहाना में 5 किलोमीटर धरती के अंदर था।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment