Haryana Weather Update: हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें अपने जिले का मौसम

Published On: January 27, 2026
Follow Us

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं ठंडी हवाओं से सर्दी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में आज बारिश ज्यादा असर दिखाएगी, जबकि पश्चिमी जिलो में ठंड और शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहने के आसार है।

18 जिलों में बारिश का अलर्ट
आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Haryana Government offers a major benefit to Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban 2.0 beneficiaries; property registration will now cost ₹500.
हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0  के लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात, अब 500 रुपये में होगी रजिस्ट्री


3 डिग्री सेल्सियस घटा तापमान
बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस की कटौती दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम ठंड का अहसास हो रहा है। फिलहाल तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

राजस्थान से सटे इलाकों में चल रही शीतलहर
आज मौसम विभाग ने हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में कोल्ड वेव (शीतलहर) की चेतावनी दी है। इन जिलों में ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

Haryana Weather: हरियाणा में अगले तीन दिन बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

2 से 5 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान
प्रदेश में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। कई जिलों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे खुले और ग्रामीण इलाकों में ठंडक महसूस हो रही है।

वहीं अधिकतम तापमान में 1से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन यह भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिन में हल्की धूप लोगों को ठंडक से राहत दिलाने का काम कर रही है। लेकिन शाम को चलने वाली हवाएं फिर से ठंडक बढ़ा रही है।

HSSC अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं के लिए हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment