HKRN कर्मचारियों का अटका वेतन, वेतन भुगतान पर विभाग सख्त

Published On: May 14, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के अनुबंध नवीनीकरण और वेतन भुगतान में देरी हो रही है। इसको लेकर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) की ओर से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के महाप्रबंधक को चौथा रिमाइंडर भेजा है।

कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं हुआ जारी

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

UHBVN के प्रशासन शाखा, पंचकूला की ओर से पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में लिखा है, 31 मार्च 2026 के बाद HKRN पोर्टल पर अनुबंध अवधि का विस्तार नहीं होने के कारण कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में विभाग पहले भी 4, 5, 7 और 8 मई को कई पत्र भेज चुका है, लेकिन अब तक आवश्यक कार्रवाई लंबित है।

UHBVN ने HKRN से किया अनुरोध

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

इस पत्र में लिखा गया है कि हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग ने 8 मई 2026 को जारी आदेश के तहत HKRN के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों की सेवाएं 30 जून 2026 तक या फिर हरियाणा सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024 के पोर्टल के लागू होने तक (जो भी पहले हो) बढ़ा दी हैं। UHBVN ने HKRN से अनुरोध किया है कि विभिन्न ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर्स (DDOs) द्वारा भेजे गए अनुरोधों के आधार पर कर्मचारियों की अनुबंध अवधि तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि उनके वेतन का भुगतान समय पर किया जा सके।

साथ ही निगम के मुख्य लेखा अधिकारी (CAO) को HKRN के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए त्वरित कार्रवाई करने तथा सभी DDOs को इस मुद्दे के समाधान तक HKRN के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment