Aaj Ka Mousam: हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां-कहां होगी बरसात ?

Published On: April 5, 2026
Follow Us
How will the weather be today across the country including Haryana-Punjab

Aaj Ka Mousam: देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। आज यानी 3 अप्रैल शुक्रवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

आइए देखें आज 6 अप्रैल सोमवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट…

उत्तर भारत के राज्यों में तूफान और बारिश के चलते लोगों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। IMD ने यूपी-बिहार के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड सहित 9 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। Aaj Ka Mousam

इन राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इन 9 राज्यों में लगातार बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। कई जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

जाने राज्य-शहर में कब-कब होगी बारिश…

दिल्ली-NCR (6 से 8 अप्रैल)

देश की राजधानी में 8 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 अप्रैल को मौसम कुछ हद तक साफ रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद 7 और 8 अप्रैल को फिर से आंशिक बादल छाने और बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर लौट सकता है। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निआजें और तेज हवाओं व बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें। Aaj Ka Mousam

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश और बिहार (6 से 8 अप्रैल)

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, झांसी, महोबा, हरदोई और कानपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार की बात की जाए तो पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है।

राजस्थान (6 से 8 अप्रैल)

मौसम विभाग ने राजस्थान में 6 से 8 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 6 अप्रैल को जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि अधिकतर अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। छह अप्रैल से एक नया और प्रबल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में तेज हवाएं (40 से 50 KM प्रति घंटा), बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। Aaj Ka Mousam

7 अप्रैल को इसका प्रभाव चरम पर होगा, जब जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में तीव्र आंधी-तूफान की गतिविधि, तेज हवाएं (50 से 60 KM प्रति घंटा) चलने, मध्यम से भारी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। 8 अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अधिकतर अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। 9 अप्रैल से अगले तीन-चार दिनों तक पूरे राज्य में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश (6 से 10 अप्रैल)

हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 अप्रैल को चार से पांच जिलों में ओलावृष्टि की आशंका को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत में बुधवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने का अनुमान है। इसके अलावा राज्य में 10 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। Aaj Ka Mousam

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

जम्मू-कश्मीर (6 से 15 अप्रैल)

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में 6-7 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8-9 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। भारी बारिश से कुछ संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़, भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होने की संभावना बन सकती है। कुछ निचले इलाकों में जलभराव होने का अनुमान है। वहीं, 10-11 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) कुछ समय के लिए हो सकती है, जबकि 12-15 अप्रैल को आमतौर पर मौसम सही रहेगा।

पश्चिम बंगाल (6 से 8 अप्रैल)

पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में रविवार से गरज के साथ बारिश हो सकती है। IMD ने बताया कि शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम जारी रहने की आशंका है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर बंगाल के जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसकी तीव्रता दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार के उप-हिमालयी जिलों में 8 अप्रैल तक अधिक रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अप्रैल के दौरान तेज हवा, गर्जना और ओलावृष्टि का अनुमान है। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनेगी। Aaj Ka Mousam

मध्य प्रदेश (6 अप्रैल)

भोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, निवाड़ी और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 KM प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

हरियाणा-पंजाब: (6 अप्रैल)

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

यमुना नगर, अंबाला, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी में तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 KM प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। Aaj Ka Mousam

उत्तराखंड (6-7 अप्रैल)

उत्तराखंड में, गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (गति 30-50 KM प्रति घंटा, झोंकों के साथ 60 KM प्रति घंटा तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की काफी व्यापक संभावना है। नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

तमिलनाडु और पुडुचेरी (6 अप्रैल)

IMD ने अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि कोयंबटूर, नीलगिरी, इरोड और थेनी जिलों सहित पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार, मराठवाड़ा से लेकर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक फैले निम्न दबाव प्रणाली के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। दक्षिणी जिलों में अपेक्षाकृत स्थिर मौसम और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment