जिला में स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़ी भागीदारी, 30 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण: डीसी

Published On: April 25, 2026
Follow Us

झज्जर, 25 अप्रैल। जिला झज्जर में स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर आमजन में उत्साह देखने को मिल रहा है। नागरिक निरन्तर  सरकार की इस डिजिटल पहल से जुड़ते हुए अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि यह प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी, जिसके तहत नागरिक आधिकारिक पोर्टल  se.census.gov.in पर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी भर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना के बाद 1 मई से 30 मई 2026 तक जिले में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान गणनाकर्मी नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी का मिलान करेंगे।

*डिजिटल माध्यम से आसान प्रक्रिया*

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि स्व-गणना की सुविधा मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के जरिए कहीं से भी उपयोग की जा सकती है। नागरिकों को मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित कर परिवार के सदस्यों, आवास की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भरनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने पर एक यूनिक आईडी जारी की जाएगी, जिसका उपयोग सत्यापन के दौरान किया जाएगा।

*33 सवालों के जरिए जुटेगा विस्तृत डेटा*

उन्होंने बताया कि स्व-गणना प्रपत्र में लगभग 33 प्रश्न शामिल किए गए हैं, जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान का प्रकार, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा इस बार इंटरनेट, स्मार्टफोन, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर/लैपटॉप और वाहन जैसी सुविधाओं से जुड़े सवाल भी शामिल किए गए हैं, ताकि जीवन स्तर और डिजीटल पहुंच का सटीक आकलन किया जा सके।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

*गोपनीय रहेगा डेटा*

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी। इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण और विकास योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा।

जनता से सहभागिता की अपील

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

डीसी ने जिला झज्जर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 30 अप्रैल तक स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करें, ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और जिले के समग्र विकास को गति मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment