हरियाणा में जल जीवन मिशन 2.0 का और बेहतर तरीके से हो कार्यान्वयनः केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल

Published On: August 7, 2026
Follow Us
हरियाणा में जल जीवन मिशन 2.0 का और बेहतर तरीके से हो कार्यान्वयनः केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने जल जीवन मिशन को लेकर हरियाणा के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की ली बैठक

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा भी हुए शामिल

हरियाणा में जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है: मंत्री रणबीर गंगवा

Public service is paramount; Officers must resolve public grievances in a transparent and time-bound manner while treating citizens with dignity- Education Minister
Public service is paramount; Officers must resolve public grievances in a transparent and time-bound manner while treating citizens with dignity- Education Minister

चंडीगढ़, 7 अगस्त- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने गुरुवार देर शाम को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर बैठक ली।बैठक में हरियाणा के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री सीआर पाटिल ने कहा कि हरियाणा में जल जीवन मिशन 2.0 का और बेहतर तरीके से कार्यान्वयन किया जाना चाहिए। लोगों को साफ और स्वच्छ पीने का पानी मिले, उनकी यह पहली प्राथमकिता है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन 2.0 से जुड़ी हरियाणा की जो भी योजनाएं उनके समक्ष आएंगी, उन पर विचार किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी सोमन्ना और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री व करनाल लोकसभा के सांसद श्री मनोहर लाल, हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी तथा लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि  वे सभी राज्यों के सांसदों से जल जीवन मिशन को लेकर संवाद शुरू कर रहे है ताकि इसे और प्रभावी तरीके से ग्राउंड पर क्रियान्वित किया जा सके। इसी कड़ी में हरियाणा के सांसदों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी सांसदों से एक-एक करके उनके क्षेत्र और प्रदेश से जुड़ी समस्याओं को जाना और आश्वासन दिया कि इन विषयों पर गहनता से निरीक्षण करने के बाद उनका समाधान भी किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री सीआर पाटिल ने कहा कि जल जीवन मिशन एक बहुत बड़ी योजना है। इस योजना के अंतर्गत 16 करोड़ घरों तक पानी पहुंचाया गया है। इस योजना का लाभ आम जन तक पहुंचा है।

*काम की गुणवत्ता पर बारीकी से नजर रखें सांसद*

केंद्रीय मंत्री श्री सीआर पाटिल ने कहा कि सरकार ने अलग-अलग परियोजनाओं के लिए राज्य सरकारों को फंड जारी किया हैं। ऐसे में इन परियोजनाओं का काम सही से गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। सांसद अपने क्षेत्र में हो रहे काम की गुणवत्ता पर बारीकी से नजर रखें। यदि कहीं गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं हो रहा है तो चाहे उन्हें भी सीधी शिकायत भेज सकते हैं, ऐसे अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर उनके द्वारा कार्रवाई की भी गई है।

Energy Minister Anil Vij on the electricity employees' strike: "Talks with the union are ongoing; we are fully confident that they will agree."
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले — ‘‘यूनियन से बातचीत जारी, हमें पूरा विश्वास है कि वे मान जाएंगे’’*

*वर्षा जल का करें संचय*

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने वर्षा जल के संचय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बारिश में बहुत सा पानी ऐसे ही बह जाता है, हमें अधिक से अधिक वर्षा जल का संचय करना चाहिए। इससे जल बर्बाद होने से बचेगा और हम इसे भविष्य में इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बोरवेल बनाकर वर्षा जल से वाटर रिचार्ज किया जा सकता है। ऐसे क्षेत्र जहां वर्षा जल भर जाता है, वहां अधिक से अधिक बोरवेल बनाने चाहिए। इससे कम खर्च में वाटर रिचार्जिंग की जा सकती है।

*डार्क जोन में वर्षा जल संचय के लिए बनाई जाए झीलः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल*

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में जहां-जहां डार्क जोन हैं, वहां वर्षा जल के संचय के लिए 100 बड़ी झील बनानी चाहिए। इससे वर्षा जल का संचय होगा और वाटर रिचार्जिंग भी होगी। प्रदेश में बहुत सी पंचायतें ऐसी हैं, जहां पंचायती जमीन है, ऐसे स्थानों पर यह झील बनाकर वर्षा जल संचय किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई एक निरतंर चलने वाला प्रोसेस है। ऐसे में इससे जुड़े पुराने इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निर्धारित समय सीमा तय करके रोटेशन के हिसाब से बदलते रहना चाहिए। इससे निर्बाध रूप से पानी की सप्लाई जारी रहेगी।

Sirsa News: सिरसा जेल लोक अदालत में चार बंदी रिहा, जेल लोक अदालत का किया गया था आयोजन
Sirsa News: सिरसा जेल लोक अदालत में चार बंदी रिहा, जेल लोक अदालत का किया गया था आयोजन

*जल जीवन मिशन का हरियाणा में हुआ प्रभावी क्रियान्वयनः मंत्री रणबीर गंगवा*

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है। इसी के चलते आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। इससे माताओं और बहनों को दूर-दराज से पानी लाने से मुक्ति मिली है। राज्य में सुदृढ़ जल आपूर्ति इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया गया है। सरकार प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक नागरिक को साफ और स्वच्छ पीने का पानी मिल सके। जल आपूर्ति से जुड़ी जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। जल परीक्षण लैब स्थापित की गई हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 6557 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई हैं, कुल अनुमानित लागत 4786 करोड़ है। इनमें से 6186 योजनाएं पूरी की जा चुकी है, कुछ योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुछ जिलों में वाटर लेवल ऊपर आ गया है, ऐसे में पुराने वाटर टेंक टूट गए हैं। इन्हें बनाने के लिए मदद की जाए। ढाणियों में बहुत से लोग रहते हैं 10 से 20 परिवारों की ढाणियों में पानी दिया जाना चाहिए। उन्होंने हरियाणा की परिस्थिति के अनुसार ग्रांट दिए जाने की भी मांग की।  

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद श्री धर्मबीर सिंह, सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद श्री जयप्रकाश, सांसद श्री नवीन जिंदल, सांसद श्री सत्यपाल ब्रह्मचारी, सांसद श्री वरूण चौधरी, सांसद श्री संजय भाटिया, सांसद श्री सुभाष बराला, सांसद श्री रेखा शर्मा, सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा, सांसद श्री कर्मबीर सिंह बौद्ध, जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव श्री अशोक मीणा, प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर श्री पंकज यादव, रेजिडेंट कमिश्नर मोना श्री निवास,अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक श्री कमल किशोर सोन, संयुक्त सचिव डी सेंथिल पांडियन, संयुक्त सचिव और मिशन निदेशक ऐश्वर्या सिंह, हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Public service is paramount; Officers must resolve public grievances in a transparent and time-bound manner while treating citizens with dignity- Education Minister

Public service is paramount; Officers must resolve public grievances in a transparent and time-bound manner while treating citizens with dignity- Education Minister

August 7, 2026
Energy Minister Anil Vij on the electricity employees' strike: "Talks with the union are ongoing; we are fully confident that they will agree."

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले — ‘‘यूनियन से बातचीत जारी, हमें पूरा विश्वास है कि वे मान जाएंगे’’*

August 7, 2026
Sirsa News: सिरसा जेल लोक अदालत में चार बंदी रिहा, जेल लोक अदालत का किया गया था आयोजन

Sirsa News: सिरसा जेल लोक अदालत में चार बंदी रिहा, जेल लोक अदालत का किया गया था आयोजन

August 7, 2026
Sirsa News: सिररा के जोगीवाला में 77 वां जिला स्तरीय वन महोत्सव, चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

Sirsa News: सिरसा के जोगीवाला में 77 वां जिला स्तरीय वन महोत्सव, चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

August 7, 2026
Mock drill on air strikes and blackouts conducted in front of the Saral Kendra; exercise involved the safe evacuation of approximately 26 people.

सरल केंद्र के सामने एयर स्ट्राइक व ब्लैकआउट पर मॉक ड्रिल, करीब 26 लोगों को सुरक्षित निकालने का किया अभ्यास

August 7, 2026
हर घर पर तिरंगा सजेगा व वंदे मातरम से गुंजायमान होगा जिला झज्जर: डीसी

हर घर पर तिरंगा सजेगा व वंदे मातरम से गुंजायमान होगा जिला झज्जर: डीसी

August 7, 2026

Leave a Comment