सिरसा अस्पताल के मुख्य बिजली पैनल में लगी भंयकर आग, चारों ओर मचा अफरा-तफरी का माहौल

Published On: May 12, 2026
Follow Us

सिरसा: सिरसा के सामान्य नागरिक अस्पताल में मंगलवार को अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। अस्पताल के मुख्य बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण भंयकर आग लग गई। गनीमत यह रही कि वक्त रहते ही एसएचओ धर्म चंद ने बिना समय गवाएं अपनी जान जोखिम में डाल कर भंयकर हादसा होने से बचा लिया।मुश्किल की इस घड़ी में एसएचओ के साथ अस्पताल के जागरूक कर्मचारियों और वहां मौजूद आम नागरिकों ने मिलकर आग बुझाने का काम किया।

जनता और पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

जिस वक्त हादसा हुआ अस्पताल में‌ बड़ी संख्या में‌‌ मरीज थे। एसएचओ धर्म चंद ने वहां रखे अग्निशमन उपकरणों (Fire Extinguishers) का तुरंत उपयोग शुरू किया। जनता ने भी कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया। स्थानीय लोगों की बहादुरी और पुलिस की मुस्तैदी का ही नतीजा था कि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप

आग बुझने के बाद राहत की सांस तो ली गई, लेकिन मुख्य पैनल जल जाने के कारण अस्पताल की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। अस्पताल प्रशासन ने फौरन तकनीकी टीम और बिजली विभाग के एक्सपर्ट्स को बुलाया है। फिलहाल मरम्मत का काम जारी है ताकि आईसीयू और इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को सुचारू रूप से चलाया जा सके। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हर जगह चर्चा

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

पुलिस और जनता के इस साहसिक कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी एसएचओ धर्म चंद की जांबाजी की सराहना की है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अगर समय पर ये कदम न उठाए जाते, तो नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल था। फिलहाल अस्पताल में स्थिति सामान्य है और तकनीकी टीम पैनल को दोबारा चालू करने में जुटी है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment