हरियाणा में इन मतदाताओं के लिए जल्द जारी होगा नोटिस

Published On: June 2, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को नवीनत और त्रुटिरहित बनाने का काम तेजी से जारी है। इसी को लेकर चंडीगढ़ में सोमवार को  उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

समय रहते डेटा मैपिंग की प्रक्रिया पूरी हो

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

इस बैठक में उप निवार्चन आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि जिन मतदाताओं की डेटा मैपिंग अभी तक नहीं हुई है, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से समय रहते डेटा मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें।

मतदाता सूची को सही, पारदर्शी और नवीनतम बनाने के निर्देश 

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

बैठक के दौरान  मतदाता जागरूकता अभियान, दावों एवं आपत्तियों के निपटान, तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि अधिकारियों को मतदाता सूची को पूरी तरह सही, पारदर्शी और नवीनतम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कोई त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में बूथ स्तर पर चल रहे सत्यापन अभियान की भी समीक्षा की गई। उप निर्वाचन आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment