अब हरियाणा के गांवों में बनेगी 18 फुट चौड़ी सड़कें

Published On: May 25, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार अब ग्रामीणों को गांव की टूटी-फूटी सड़कों से निजात देने की तैयारी में है। सीएम नायब सिंह सैनी ने सीएमओ अधिकारियों को इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो गांवों की सड़क व्यवस्था का ढांचा बदलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क चौड़ाई और निर्माण गुणवत्ता के नए मानक भी लागू हो सकते हैं।

सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि पीडब्ल्यूडी के अधीन आने के बाद पांच करम तक की सड़कें कम से कम 18 फुट चौड़ी विकसित की जा सकेंगी। इससे गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यातायात ज्यादा सुरक्षित और आसान बन सकेगा। किसानों को फसल मंडियों तक पहुंचाने में राहत मिलेगी, ट्रांसपोर्ट लागत घटेगी और गांवों तक विकास परियोजनाओं की पहुंच आसान होगी।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रदेश सरकार का कहना है कि अगर सड़क निर्माण, मरम्मत और रखरखाव का पूरा सिस्टम पीडब्ल्यूडी के अधीन आता है तो काम ज्यादा तेज और जवाबदेह तरीके से हो सकेगा। अभी हालात ऐसे हैं कि सड़क खराब होने पर ग्रामीणों को यह तक स्पष्ट नहीं होता कि शिकायत किस विभाग से करें। कई बार दोनों विभाग जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते रहते हैं। इसी वजह से सरकार अब ‘एक सड़क-एक विभाग’ मॉडल को समाधान के तौर पर देख रही है। यह बदलाव केवल सड़क ट्रांसफर तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार इसके वित्तीय और प्रशासनिक प्रभावों का भी विस्तृत अध्ययन कर रही है।

गौरतलब है कि लंबे वक्त से हरियाणा के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण की बड़ी हुई जिम्मेदारी बड़ी समस्या बनी हुई है।  कई गांवों में एक सड़क का आधा हिस्सा पीडब्ल्यूडी के पास होता है, जबकि बाकी हिस्सा मार्केटिंग बोर्ड के अधीन आता है। नतीजन यह है कि सड़क निर्माण और मरम्मत का काम समय पर पूरा ही नहीं हो पाता। कई बार पीडब्ल्यूडी अपने हिस्से की सड़क बना देता है, लेकिन जैसे ही मार्केटिंग बोर्ड का हिस्सा शुरू होता है, वहां काम रुक जाता है। बजट मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया और फाइलों की लंबी दौड़ के कारण महीनों तक सड़कें अधूरी पड़ी रहती हैं। कहीं सड़क चमचमाती दिखती है तो कुछ मीटर आगे गड्ढों और टूटी परतों का साम्राज्य शुरू हो जाता है। मानसून के मौसम में तो हालात और अधिक खराब हो जाते हैं।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment