Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Published On: July 6, 2026
Follow Us

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री हाइड्रोजन ट्रेन के साथ जींद और नरवाना रेलवे जंक्शन का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, उनके दौरे और रैली को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

पिछले तीन दिनों से प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की ओर से तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। रैली के लिए एकलव्य स्टेडियम और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के मैदान को संभावित स्थानों के रूप में देखा जा रहा है।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जींद पहुंचेंगे। दोनों नेता संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

इस बीच रेलवे और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे भी लगातार जारी हैं। शुक्रवार को अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने जींद का दौरा किया। इसके बाद शनिवार को हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह यादव और रविवार को रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) राजेश कुमार पांडे ने भी तैयारियों का निरीक्षण किया।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं, लेकिन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और दौरे को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment