Haryana Weather: हरियाणा के इन 6 जिलों में आज होगी बारिश, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Published On: June 25, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। प्री-मानसून गतिविधियों के प्रभाव से 22 जून से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

उत्तरी हरियाणा में ज्यादा असर

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मौसम का सबसे अधिक प्रभाव उत्तरी हरियाणा के जिलों में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में बौछारें पड़ने और तेज अंधड़ चलने की संभावना बनी हुई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

जुलाई के पहले सप्ताह में हरियाणा पहुंचेगा मानसून

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि इस बार मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में हरियाणा में प्रवेश कर सकता है। उनके अनुसार मानसून की प्रगति उत्तर प्रदेश की दिशा से होगी और वहीं से यह हरियाणा में प्रवेश करेगा।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

26 जून को भी रहेगा मौसम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून को भी राहत का सिलसिला जारी रहेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

हालांकि दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम रहेगी और मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रहेगा।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

27-28 जून से शुष्क होगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 जून से पूरे हरियाणा में मौसम सामान्यतः शुष्क हो सकता है। बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ धूप निकलने की संभावना बढ़ेगी, जिससे दिन के समय उमस और गर्मी का एहसास फिर से बढ़ सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment