अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण से नागरिकों की समस्याओं का करें निपटारा :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Published On: May 1, 2026
Follow Us

रोहतक, 30 अप्रैल। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते समय सकारात्मक दृष्टिïकोण रखें तथा समयबद्घ इन समस्याओं का उचित निपटारा सुनिश्चित करें।


सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाये तथा समस्या का समाधान करते समय संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्टï करें। ऐसा करने से इन समस्याओं का स्थायी समाधान होगा तथा नागरिकों को राहत मिलेगी।

बेटी बचाओ अभियान को बड़ा झटका, हरियाणा में घटा बेटियों का अनुपात, सिरसा की स्थिति सबसे दयनीय


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से समाधान शिविर का आयोजन कर आमजन की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य ही जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निवारण करवाना है।


इस अवसर पर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी। समाधान शिविर में भाजपा के प्रतिनिधि सतीश चौधरी व डॉ. अंकुश बिड्डïू के अलावा संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। महम में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में उपमंडलाधीश विपिन कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र निदान के निर्देश दिये। महम में समाधान शिविर में तीन शिकायतों प्राप्त हुई, जिन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक हिदायतों सहित सौंपा गया।

विनेश फोगाट पर बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने के आरोप में लगा बैन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment