राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया में करें भागीदारी, 30 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण

Published On: April 26, 2026
Follow Us

चण्डीगढ, 25 अप्रैल- प्रदेश में स्व-गणना प्रक्रिया कार्य जारी है जो  30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। जिसके तहत नागरिक आधिकारिक पोर्टल  se.census.gov.in   पर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं घर बैठे भर सकते हैं। नागरिक निरन्तर सरकार की इस डिजिटल पहल से जुड़ते हुए अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं।  

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्व-गणना के बाद 1 मई से 30 मई 2026 तक राज्य में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान गणनाकर्मी नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी का मिलान करेंगे।

*डिजिटल माध्यम से आसान प्रक्रिया*

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

प्रवक्ता ने बताया कि स्व-गणना की सुविधा मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के जरिए कहीं से भी उपयोग की जा सकती है। नागरिकों को मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित कर परिवार के सदस्यों, आवास की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भरनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने पर एक यूनिक आईडी जारी की जाएगी, जिसका उपयोग सत्यापन के दौरान किया जाएगा।

*33 सवालों के जरिए जुटेगा विस्तृत डेटा*

उन्होंने बताया कि स्व-गणना प्रपत्र में लगभग 33 प्रश्न शामिल किए गए हैं, जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान का प्रकार, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा इस बार इंटरनेट, स्मार्टफोन, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर/लैपटॉप और वाहन जैसी सुविधाओं से जुड़े सवाल भी शामिल किए गए हैं, ताकि जीवन स्तर और डिजीटल पहुंच का सटीक आकलन किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी। इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण और विकास योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

*जनता से सहभागिता की अपील*

प्रवक्ता ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 30 अप्रैल तक स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करें, ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और राज्य के समग्र विकास को गति मिल सके।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment