फरीदाबाद में गंगाजल लाने के लिए पाइपलाइन रुट तैयार

Published On: May 12, 2026
Follow Us

फरीदाबाद: हरियाणा के औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से गंगाजल मात्र 35 किलोमीटर की दूरी पर है। अब हापुड़ जिले के डेहरा गांव के पास से गुजर रही अपर गंगा कैनाल से फरीदाबाद को गंगाजल मिलेगा। इसके लिए अपर गंगा कैनाल से पाइप लाइन यमुना नदी को पार करते हुए जिले के अमीपुर गांव तक बिछाई जाएगी। यहीं पर इस पानी को साफ करने का प्लांट भी लगाया जाएगा। पानी साफ करने के बाद यह शहर में भेजा जाएगा।

सिंचाई विभाग ने पूरा रूट किया तैयार

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

इसके लिए सिंचाई विभाग की ओर से पूरा रूट तैयार करके मुख्यमंत्री कार्यालय में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी जल्द ही जलशक्ति मंत्री और उत्तर प्रदेश के मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसी सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंत्रियों का मुलाकात होने की संभावना है। मंत्रियों की बैठक के बाद योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी इस योजना को लेकर काफी गंभीक हैं। इसलिए अधिकारियों को जल्द से जल्द इस योजना का खाका तैयार करने के आदेश दिए जा चुके हैं।

दिन भर गंगाजल आ सके इसलिए 3500 एमएम मोटाई वाली पाइप लाइन

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

दिन भर शहर में गंगाजल की आपूर्ति हो इसके लिए 3500 एमएम मोटाई वाली पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसमें एक दिन में 500 एमएलडी पानी शहर में आ सकेगा। इतना पानी आने वाले 25 साल के लिए काफी होगा। इस लाइन को डालने में कहीं कोई अड़चन भी नहीं होगी, क्योंकि जहां से लाइन आएगी, वह पूरी जमीन उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment