खिलाड़ी खेल भावना से चैम्पियनशिप में ले भाग- पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर

Published On: April 30, 2026
Follow Us

रोहतक, 29 अप्रैल : हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने स्थानीय वैश्य कॉलेज में स्थित महाराजा अग्रसेन स्टेडियम में 69 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। यह चैम्पियनशिप 3 मई 2026 को सम्पन्न होगी तथा इस आयोजन में 27 टीमें भाग ले रही है।


पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने दीप प्रज्जवलन किया। उन्होंने खेल ध्वजारोहण के साथ-साथ विधिवत रूप से क्रिकेट चैम्पियनशिप के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने अंडर-17 क्रिकेट चैम्पियनशिप की ट्राफियों का अनावरण भी किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में खिलाडिय़ों का आह्वïान किया कि वे कठिन परिश्रम से बेहतर प्रदर्शन करें तथा अपने माता-पिता व प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से विभिन्न प्रदेशों के खिलाडिय़ों को एक दूसरे प्रदेशों के खिलाडिय़ों को समझने का अवसर प्राप्प्त होता है। उन्होंने कहा कि रोहतक शिक्षा का हब रहा है तथा यहां की शिक्षण संस्थाओं विशेषकर वैश्य, विश्वकर्मा व जाट संस्थाओं ने खेलों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने ली जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक


मनीष कुमार ग्रोवर ने महिला खिलाडिय़ों का आह्वïान किया कि वे न केवल शिक्षा, खेल बल्कि राजनीति में भी बढ़चढक़र भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बेटियों व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। संसद व राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए श्री नरेंद्र मोदी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रोहतक के वैश्य कालेज के मैदान में क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी कपिल देव व जोगेन्द्र शर्मा ने भी अभ्यास किया है। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता के साथ-साथ जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेलों को खेल की भावना से खेलें।


इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथिगण का स्वागत किया। उन्होंने क्रिकेट चैम्पियनशिप के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा शिक्षा विभाग द्वारा महिला खिलाडिय़ों के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में बताया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथिगण को कैप व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। शिक्षा विभाग की तरफ से सभी अतिथिगण को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सभी अतिथिगण को बैज लगाए गए।

9 मई को रोहतक न्यायिक परिसर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत- जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया


बॉक्स
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसी विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की छटा बिखेरी। एम.एस.सरस्वती स्कूल की छात्राओं ने समूह नृत्य की प्रस्तुति पर दर्शकों की तालियां बटोरी। वैश्य स्कूल की छात्राओं ने भी हरियाणवी नृत्य की शानदार प्रस्तुति से समा बांधा। इस अवसर पर खिलाडिय़ों ने ध्वज मार्च पास्ट में हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम केे मुख्यातिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने खिलाडिय़ों का अभिवादन स्वीकार किया। खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेल खेलने तथा हर प्रकार के नशों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर राष्टï्रीय गीत की प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम का समापन राष्टï्रीय गान से हुआ।


इस अवसर पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी, विकास बंसल, वैश्य एजुकेशन सोसायटी के महासचिव राधे श्याम के अलावा डीपीसी सुमन हुड्डïा, उप-जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल सहित शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारी व नोडल अफसर मौजूद रहे।

अधिकारी नागरिकों को पशुपालन व डेयरी विभाग की योजनाओं बारे करें जागरूक :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने ली जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक

April 30, 2026

9 मई को रोहतक न्यायिक परिसर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत- जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया

April 30, 2026

अधिकारी नागरिकों को पशुपालन व डेयरी विभाग की योजनाओं बारे करें जागरूक :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

April 30, 2026

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा चलाया गया प्रचार अभियान :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

April 30, 2026

जिला में औद्योगिक आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करने की दिशा में किया जा रहा कार्य- उपायुक्त सचिन गुप्ता

April 30, 2026

नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत-उपायुक्त सचिन गुप्ता

April 30, 2026

Leave a Comment