Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूट के बाद भाग रहे तीन बदमाशों को लगी गोली

Published On: June 13, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में शनिवार अल सुबह लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे चार बदमाशों और पुलिस के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने देर रात एक होटल में बंदूक के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वे शहर में पहुंचे और सुबह करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति से स्कूटी और लगभग 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

घटना की सूचना मिलते ही सीआईए कलायत और एवीटी (कैथल) की टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू किया, जिसके बाद दो स्थानों पर मुठभेड़ हुई।

पहली मुठभेड़ कैथल शुगर मिल के निकट हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद तीसरे बदमाश का पुलिस से सामना गांव ग्योंग के खेतों में हुआ। सुबह करीब सवा सात बजे हुई इस मुठभेड़ में उसे भी पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान जींद जिले के गांव खांडा निवासी अंकित, गोलू और निरंजन के रूप में हुई है। चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी क्राइम और डीएसपी मुख्यालय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment