हर जिले में वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करें: स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल

Published On: August 6, 2026
Follow Us
Prepare an action plan to develop 'Waste-to-Wonder' parks in every district: Local Bodies Minister Vipul Goel

चंडीगढ़, 5 अगस्त। हरियाणा के स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि शहरों का सौंदर्यीकरण हो और ठोस अपशिष्ट का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

श्री गोयल अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा के लिए स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, निदेशक श्री मुकुल कुमार तथा विभिन्न नगर निकायों के आयुक्त उपस्थित रहे।

मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित किया जा रहा है और उसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य नगर निकायों में भी ऐसे पार्क बनाए जाएंगे। इससे शहरों से निकलने वाले अपशिष्ट का पुनः उपयोग होगा और नागरिकों को आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों की सब्जी मंडियों में मल्टीलेवल पार्किंग, पुराने नगर निगम कार्यालयों को वाणिज्यिक परिसरों के रूप में विकसित करने तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) क्षेत्रों और गुरुग्राम के पुराने इलाकों एवं कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए भी कार्ययोजनाएं तैयार करने के भी निर्देश दिए।

श्री गोयल ने कहा कि पंचकूला के नग्गल में बनाए जाने वाले स्पोर्टस कॉम्पलेक्स तथा जगाधरी के पुराने एमसी ऑफिस में शॉपिंग काम्पलेक्स बनाने, कन्वेंशन कम बैंकेट हॉल बनाने तथा पानीपत की आईओसीएल में वेस्ट वाटर को ट्रिटेड करने के लिए एसटीपी बनाने को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

इसके अलावा, बैठक में फरीदाबाद में अरावली गोल्फ कोर्स को अपग्रेेड करने, मल्टीलेवल पार्किंग एवं कर्मशियल कॉम्पलेक्स विकसित करने गोंची ड्रेन एवं बुढिया नाले को विकसित करने आदि को लेकर अधिकारियों के साथ कार्य योजना बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment