प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 9 करोड़ 23 लाख रुपये की धनराशि के प्रोजेक्ट अनुमोदित :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Published On: April 29, 2026
Follow Us

रोहतक, 28 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिला स्तरीय समिति सभा में वर्ष 2026-27 के लिए जिला में 9.23 करोड़ रुपये की धनराशि के प्रोजेक्ट अनुमोदित किये गए। इन गतिविधियों में मत्स्य पालकों को मछली पालन /झींगा पालन के लिए तालाब निर्माण व खाद खुराक, थ्री व्हीलर-सह-आइस बॉक्स-कॉल्ड स्टोर आदि शामिल है।


सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में मत्स्य पालन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिला स्तरीय कमेटी में मीठे पानी में मछली पालन के लिए 20 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान एक एकड़ से 4 लाख रुपये वार्षिक आय प्राप्त कर सकता है। जिला में खारे पानी में झींगा पालन का 31 यूनिट का लक्ष्य रखा गया, जिसमें प्रति यूनिट 14 लाख रुपये की लागत आती है तथा झींगा पालक 4 से 5 लाख रुपय प्रति एकड़ व 10 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर वार्षिक आय प्राप्त कर सकता है।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अनुसूचित जाति व महिलाओं को 60 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। उन्होंने जिला के किसानों का आह्वान किया है कि वे अपनी जलमग्न एवं लवणीय /सेमग्रस्त भूमि में मछली पालन कर सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ उठाये। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन स्वरोजगार का उत्तम साधन है। मत्स्य पालन से किसान प्रति एकड़ अढ़ाई लाख रुपये साढ़े 4 लाख रुपये तक वार्षिक आय प्राप्त कर सकता है।


सचिन गुप्ता ने कहा कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को मत्स्य पालन विभाग की पट्टे की राशि, खाद खुराक व जाल खरीद पर अनुदान योजना का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। इच्छुक किसान मत्स्य पालक अनुदान का लाभ उठाने के लिए जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवाये। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, मंडल मृदा संरक्षण अधिकारी डॉ. नीना सहवाग, कृषि उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, सिंचाइ विभाग के कार्यकारी अभियंता अरूण मुंजाल, जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डïा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मदनलाल, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. नरेंद्र दहिया, एसडीएओ संदीप सिंह के अलावा अनिल अहलावत, विकास कुमार, डॉ. रूपेंद्र, दीपक सिंह, सोमवीर, दिलबाग सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment