*आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के विकास को लोक निर्माण विभाग देगा नई रफ्तार*

Published On: August 20, 2026
Follow Us

*प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर उन्हें नई पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं सरकार: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा*

*पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए 24.16 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली*

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

चंडीगढ़, 20 अगस्त। हरियाणा सरकार प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर उन्हें नई पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) द्वारा यमुनानगर जिले के आदि बद्री तथा लोहगढ़-भगवानपुर को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए 24 करोड़ 16 लाख 4 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है।

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए यहां पर्यटन सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस परियोजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए जो एस्टिमेट तैयार किया गया था, उसे स्वीकृति दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि प्रदेश की महत्वपूर्ण विरासत और पर्यटन स्थलों तक बेहतर सुविधाओं एवं बुनियादी ढांचे की पहुंच सुनिश्चित करना भी है। आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के समग्र विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को नई गति मिलेगी।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि परियोजना के तहत लंबित कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले क्षेत्रों में मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार कर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विरासत को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों का योजनाबद्ध विकास निरंतर जारी रहेगा।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment