सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा चलाया गया प्रचार अभियान :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Published On: April 30, 2026
Follow Us

रोहतक, 29 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रचार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय कलाकारों व सूचीबद्ध भजन पार्टियों ने 45 गांवों व 10 वार्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक गीतों के माध्यम से नागरिकों व विद्यार्थियों को जागरूक किया।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि


सचिन गुप्ता ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा समय-समय पर नागरिकों को सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रचार अभियान चलाये जाते है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा गत 28 अप्रैल तक प्रचार अभियान चलाया गया, जिसमें भजन पार्टियों के माध्यम से नागरिकों व विद्यार्थियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सरल भाषा में जागरूक किया गया। इस दौरान भजन मंडलियों ने समाज में फैली कुरीतियों बाल विवाह, नशा खोरी, कन्या भू्रण हत्या, पर्यावरण संरक्षण के अलावा फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने बारे जागरूक किया गया।  

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री


उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान के दौरान भजन मंडलियों ने जिला के गांव अजायब, निंगाना, रूडक़ी, चिड़ी, भराण, आंवल, पोलंगी, नांदल, खरकड़ा, गढ़ी पटवापुर, मुंगाण, इंद्रगढ़, मोखरा, सांगाहेड़ा, किलोई, घरौंठी, मदीना, कटेसरा, लाढौत, भगवतीपुर, बहलबा, किसरैटी, पिलाना, काहनी, कटवाड़ा, खरक बैंसी, बनियानी, रिठाल, खिड़वाली, निंदाना, लाहली, धामड़, सांघी, गिरावड़, भाली आनंदपुर, मकडौली कलां, घुसकानी, लाखनमाजरा, कलानौर, मकडौली खुर्द, घिलौड़ कलां, वार्ड नम्बर-5, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 7, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 12, वार्ड नंबर 13, वार्ड नंबर 14 व वार्ड नंबर 19 में कार्यक्रम प्रस्तुत कर नागरिकों को जागरूक किया गया।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment