Aaj Ka Mousam: पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, देखें नया अपडेट

Published On: April 5, 2026
Follow Us
Rain alert today in many states including Punjab-Haryana

Aaj Ka Mousam, 5 April Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है जिसके चलते कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तेज बारिश हो रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा, ओले भी पड़ रहे हैं। इसके चलते भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश व ओले का दौर जारी रहने वाला है। दिल्ली, यूपी, बिहार, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आज यानी कि पांच अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, इस हफ्ते के दौरान एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने वाला है, जिसकी वजह से सात और आठ अप्रैल को मौसम में सबसे ज्यादा बदलाव आएगा। Aaj Ka Mousam 5 April

जानकारी के मुताबिक, चार अप्रैल को कश्मीर घाटी में भारी बरसात होगी। वहीं, मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में आठ अप्रैल तक गरज, बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। साथ ही, चार अप्रैल को मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छततीसगढ़, सात और आठ अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, बिहार, पांच से सात अप्रैल के दौरान झारखंड में कुछ जगहों पर ओले गिरने वाले हैं। साथ ही झमाझम बारिश का भी अलर्ट है। Aaj Ka Mousam 5 April

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या फिर सामान्य के आसपास ही रहने वाला है। इसकी वजह से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, चार से छह अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, पांच अप्रैल को उत्तराखंड, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

जानकारी के मुताबिक, चार अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश, चार अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में गरज और तेज हवाओं यानी कि 30-50 KM प्रति घंटे की रफ्तार तक, बारिश होगी। इसके अलावा, सात से 10 अप्रैल के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 9 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, सात और 10 अप्रैल के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, नौ अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में, सात से 9 अप्रैल को उत्तराखंड में, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी का एक और दौरा आने की संभावना। Aaj Ka Mousam 5 April

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सात और आठ अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, आठ अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और आठ अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में, गरज, बिजली और तेज हवाओं गति 40-50 KM तक के साथ कहीं-कहीं या छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

जानकारी के मुताबिक, चार अप्रैल को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, सात और आठ अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में चार अप्रैल को उत्तराखंड, सात अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, चार और आठ अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश, सात अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में, चार और सात अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में, गरज के साथ तेज हवाओं चलने की संभावना है। Aaj Ka Mousam 5 April

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सात और आठ अप्रैल को जम्मू कश्मीर में कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में चार, सात और आठ तारीख, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चार तारीख को, पश्चिमी राजस्थान में छह और सात तारीख, पूर्वी राजस्थान में चार और सात अप्रैल को बारिश होगी।

जानकारी के मुताबिक, पांच और आठ अप्रैल को असम, मेघालय में, चार और पांच अप्रैल को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं से लेकर काफी व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

इसके अलावा, पांच से आठ अप्रैल के दौरान अरुणााचल प्रदेश में, छह अप्रैल को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली चमकने की भी संभावना है। Aaj Ka Mousam 5 April

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पांच अप्रैल को और फिर सात से 10 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, पांच, आठ और नौ अप्रैल को असम, मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment