Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, देखें मौसम की पूरी जानकारी

Published On: June 14, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। शुक्रवार रात राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के असर से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि शनिवार को दिनभर तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि बारिश के प्रभाव के चलते तापमान अभी भी सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। शनिवार को नारनौल 38 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि अधिकांश जिलों में तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा और फिलहाल हीटवेव की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है। इससे इन क्षेत्रों में तापमान में और राहत मिल सकती है।

17 जून तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में 17 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान हवाओं की दिशा और गति में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। वातावरण में मौजूद नमी के कारण कई स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक, धूलभरी हवाएं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि व्यापक या भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

प्री-मानसून बारिश ने दी राहत

हरियाणा में मानसून से पहले हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। राज्य में प्री-मानसून अवधि के दौरान सामान्य 14.2 मिलीमीटर वर्षा के मुकाबले 22.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 61 प्रतिशत अधिक है।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं और खेतों में कृषि कार्यों को गति मिलेगी। हालांकि बारिश के इस दौर के बाद आगामी दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment