ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट खेल रिपोर्टिंग पर गांव मायना के राजनारायण पंघाल सम्मानित

Published On: August 7, 2026
Follow Us

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

रोहतक, 7 अगस्त। गांव मायना निवासी एवं खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल को ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के दौरान हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल गतिविधियों तथा अपने अनुभवों पर प्रस्तुत विस्तृत रिपोर्ट के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (स्पेशल पब्लिसिटी) गजेंद्र फोगाट ने प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

प्रशंसा-पत्र में कहा गया है कि राजनारायण पंघाल ने पूरे कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन, उपलब्धियों और खेलों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर नियमित, तथ्यपूर्ण एवं प्रभावी रिपोर्टिंग की। उनकी रिपोर्टों, सुझावों और अवलोकनों को खिलाड़ियों के सहयोग, समन्वय, मार्गदर्शन तथा भविष्य में हरियाणा की खेल नीतियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए उपयोगी बताया गया है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हरियाणा के खिलाड़ियों से संबंधित उनके नियमित सोशल मीडिया अपडेट और विशेष रिपोर्टों को व्यापक सराहना मिली तथा खेलों के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। इस सम्मान पर गांव मायना, रोहतक तथा खेल जगत से जुड़े लोगों ने राजनारायण पंघाल को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र और हरियाणा के लिए गर्व का विषय बताया।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment