सरकार की योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने के साथ गौ संरक्षण को मिल रही नई मजबूती : विधायक सावित्री जिंदल

Published On: April 29, 2026
Follow Us

हिसार, 28 अप्रैल।
श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र गौशाला में मंगलवार को चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विभिन्न गौशालाओं को अनुदान राशि के चेक वितरित किए।


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। यह कार्यक्रम न केवल गौशालाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करता है, बल्कि समाज में सेवा और संरक्षण की भावना को भी सुदृढ़ करता है। विधायक सावित्री जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गौ-धन के संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है। गौशालाओं को चारा, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं के माध्यम से निरंतर सहायता दी जा रही है, जिससे गौवंश की स्थिति में सुधार हो रहा है।

An Antyodaya Mela will be held in Adampur on August 10 for the remaining beneficiaries under the Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Yojana 2.0.
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत शेष लाभार्थियों के लिए 10 अगस्त को आदमपुर में लगेगा अंत्योदय मेला


उन्होंने हरियाणा गौशाला आयोग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आयोग के माध्यम से गौशालाओं के आधुनिकीकरण, गोबर गैस संयंत्रों के निर्माण और गो-आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। विधायक सावित्री जिंदल ने सभी नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे गौ संरक्षण और सेवा के इस कार्य में भागीदार बनें और समाज में सकारात्मक योगदान दें।


विधायक सावित्री जिंदल द्वारा विभिन्न गौशालाओं को 1 करोड़ 6 लाख 16 हजार 320 की राशि के चेक वितरित किए गए, जिनमें श्री सिद्घनाथ गौशाला बालक को 8 लाख 9 हजार 600 रुपए, श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र गौशाला हिसार को 55 लाख 37 हजार 480 रुपए, कमल गिरी गौशाला कुलेरी को 9 लाख 95 हज़ार 440 रुपए, देवी भवन गौशाला को 9 लाख 14 हज़ार 940, रुपए, बाबा नगिना पुरी गौशाला डाया को 3 लाख 45 हज़ार रुपए, श्री योग कपिला गौशाला हिसार को 6 लाख 29 हज़ार 740, बाबा शंकर नाथ गौशाला कन्नोह 10 लाख 66 हज़ार 720 तथा सनातन आदर्श गौशाला को 3 लाख 17 हज़ार 400 रुपए की राशि के चेक शामिल हैं।

पीएम सूर्य घर योजना: हिसार जिले में बनाया जाएगा एक ‘मॉडल सोलर विलेज’ – उपायुक्त महेंद्र पाल


इस अवसर पर रामकुमार रावलवासिया, दिनेश रावलवासिया, प्रवीण जैन, विपुल, ब्रह्मानंद, हरिसिंह बेनीवाल, सतीश अग्रवाल, वेदप्रकाश बेनीवाल, पार्षद संजय डालमिया, धर्मेंद्र टिंकू , प्रभानन्द, स्नेहलता निम्बल, संजीव बुड़ाकिया सहित गांवों के गणमान्य नागरिक, आसपास की गौशालाओं के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।

Bhiwani News: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, डीसी ने आवास पर दिया प्रीति भोज
Bhiwani News: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, डीसी ने आवास पर दिया प्रीति भोज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment