सोनीपत में सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी, नगर निगम ऑफिस के आगे लगाया कूड़े का ढ़ेर

Published On: May 11, 2026
Follow Us

Sonipat: सोनीपत में नगर निगम के खिलाफ अब सफाई कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा है। अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय और कमिश्नर कार्यालय के बाहर कूड़े के ढेर लगा दिए। रेलवे स्टेशन रोड पर लगे कूड़े के ढ़ेर की वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं। सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो सगे भाई पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन रोड पर कूड़े का ढ़ेर लगा हुआ है। अब सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। लंबे वक्त से अटकी हुई अपनी मांगों के लकर सफाई कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय और कमिश्नर कार्यालय के बाहर कूड़े का ढे़र लगा दिया है। सड़क पर चारों ओर फैले कूड़े की वजह से इलाके में बदबू और अव्यवस्था का माहौल बन गया है। ऐसे में आने-जाने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों का कहना है कि सरकार और प्रशासन ने लंबे वक्त से उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रखा है।

जब तक मांगे पूरी नहीं तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं

Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, चार जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सफाई कर्मियों का कहना है कि  कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए और फरीदाबाद आगजनी हादसे में जान गंवाने वाले फायर कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देकर उनके परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाए। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। सफाई कर्मियों के प्रदर्शन के कारण पूरे शहर में सफाई-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन 6 जिलों में आज होगी बारिश, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment