Sirsa News: चौ. देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह: एसडीएम मनोज दलाल

Published On: August 6, 2026
Follow Us
Sirsa News: चौ. देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह: एसडीएम मनोज दलाल


लोहारू, 06 अगस्त।  एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि 15 अगस्त को स्थानीय चौ. देवीलाल स्टेडियम उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुलड्रेस अंतिम रिहर्सल होगी।

हरियाणा सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त
हरियाणा सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त को होगी, आदेश जारी


एसडीएम श्री दलाल ने बताया कि समारोह स्थल पर सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा तथा 9:00 बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। परेड निरीक्षण के बाद मुख्य अतिथि अपना संबोधन देंगे। उसके बाद मार्च पास्ट की टुकडियां राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरेंगी।

चरखी दादरी फायरिंग कांड में कातिया के पैर में लगी गोली, दो अन्य आरोपी भी काबू


उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूलों को ही समारोह में शामिल किया जाएंगे। 

*जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल, मिली कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी*
जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल, मिली कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment