Haryana : हरियाणा में निकली स्टेनो की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Published On: February 7, 2026
Follow Us
Stenographer recruitment announced in Haryana for 2026.

Haryana : हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने पोर्टल खोल दिया है। आवेदक 20 फरवरी की रात तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले पदों में बढ़ोतरी भी की गई है। खास बात यह है कि परीक्षाओं के दाैरान किरपान लाने और मंगलसूत्र पहनने की अनुमति रहेगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के माध्यम से अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। आयोग के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाओं में सिख अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार किरपान रखने की अनुमति रहेगी हालांकि किरपान की लंबाई 9 इंच (22.86 सेंटीमीटर) से अधिक और ब्लेड की लंबाई 6 इंच (15.24 सेंटीमीटर) से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर रिपोर्ट करनी होगी।

Good news for traders in Haryana
Haryana: हरियाणा में व्यापारियों के लिए खुशखबरी, अब सरकार देगी 20 लाख तक की सहायता राशि

विवाहित महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी इसलिए इन्हें परीक्षा से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। आयोग अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विभागों की वरीयता केवल उन्हीं अभ्यर्थियों से मांगी जाएगी जोकि स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण हुए हों।

आयोग ने हाल ही में स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी थीं। स्टेनो टाइपिस्ट (दोनों भाषाएं) के पदों की संख्या 696 से बढ़ाकर 702 कर दी गई थी। जूनियर स्कोर स्टेनोग्राफ के पदों की संख्या 173 से 260 की जा चुकी है।

LPG cylinders will now be available in Haryana
Haryana: अब हरियाणा में 25 दिन बाद मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने लगाई पाबंदी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment