हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन

Published On: August 6, 2026
Follow Us
The Haryana government has invited applications for government houses located in Chandigarh and Panchkula.

आउट ऑफ टर्न के लिए 12 अगस्तअन्य श्रेणियों के लिए 24 अगस्त तक किया जा सकेगा आवेदन

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

चंडीगढ़, 6 अगस्त-हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ एवं पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक पात्र कर्मचारी https://awas.haryanapwd.gov.in  पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

आउट ऑफ टर्न अलॉटमेंट (चिकित्सा आधार) के लिए ऑनलाइन जमा करवाने या आवेदन अपडेट करने तथा वरीयताएं भरने की अवधि 12 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) निर्धारित की गई है। सभी श्रेणियों के आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने, आवेदन अपडेट करने तथा आवास की वरीयता भरने की अवधि 24 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) रहेगी।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

पोर्टल पर अस्थायी वरिष्ठता सूची 27 अगस्त, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इस सूची पर आपत्तियां एवं दावे 31 अगस्त से 2 सितंबर, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) दर्ज कराए जा सकेंगे। अंतिम वरिष्ठता सूची 14 सितंबर, 2026 को जारी की जाएगी, जबकि 25 सितंबर, 2026 से सरकारी आवासों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आवेदकों को सलाह दी गई है कि वर्तमान आवंटन चक्र के लिए आवेदन करने अथवा वरीयता भरने से पहले अपने संबंधित विभाग अथवा कार्यालय से एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) में उपलब्ध विवरण को अवश्य अपडेट करा लें। आवेदकों की वरिष्ठता सूची एचआरएमएस पोर्टल से प्राप्त विवरण के आधार पर तैयार की जाएगी। आवास पोर्टल पर आवेदन जमा करवाने अथवा अपडेट करने के बाद एचआरएमएस डेटा में संशोधन अथवा वरिष्ठता संबंधी किसी भी आपत्ति या दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment