35 वर्ष के लिए लीज पर ली जाएगी भूमि, राज्य सरकार रेलवे को देगी चार करोड़ रुपये

Published On: April 29, 2026
Follow Us

चंडीगढ़, 28 अप्रैल– हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला कैंट के रंगिया मंडी से जीटी रोड तक प्रस्तावित नई सड़क बनाने हेतु रेलवे से भूमि लीज पर लेने की मंजूरी राज्य सरकार द्वारा प्रदान कर दी गई है और जल्द ही यहां सड़क बनाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी प्रकार, अम्बाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ (आईडीटीआर) और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ (एटीएस) स्थापित करने के लिए भूमि नगर परिषद से परिवहन विभाग को स्थानांरित करने की मंजूरी भी राज्य सरकार से मिल चुकी है।

श्री विज ने कहा कि दोनों कार्यों के लिए मंजूरी मिलने से अब सड़क निर्माण और ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ (आईडीटीआर) और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ (एटीएस) की स्थापना जल्द कराने पर कार्य किया जाएगा।

An Antyodaya Mela will be held in Adampur on August 10 for the remaining beneficiaries under the Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Yojana 2.0.
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत शेष लाभार्थियों के लिए 10 अगस्त को आदमपुर में लगेगा अंत्योदय मेला

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बन रही नई रोड

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला कैंट के रंगिया मंडी से जीटी रोड तक नई रोड को बनाया जा रहा है। नई रोड के बनने से छावनी के मुख्य सदर बाजार व महेशनगर क्षेत्र से जीटी रोड को नई कनेक्टिविटी मिलेगी जिसका वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। तैयार योजना के अनुसार नई रोड रंगिया मंडी ओवरब्रिज से जीटी रोड तक लगभग साढ़े 500 मीटर लंबी होगी जबकि यह 10 मीटर चौड़ी होगी। रोड डेडिकेटिड रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ जीटी रोड तक बनाई जाएगी। यह रोड आने वाले समय में लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी। अब तक लोगों को जीटी रोड पर आने के लिए स्टाफ रोड से जीटी रोड की ओर जाना पड़ता है, मगर अब शहर के बीचों बीच से जीटी रोड जाने के लिए नया रास्ता लोगों के लिए उपलब्ध होगा।

पीएम सूर्य घर योजना: हिसार जिले में बनाया जाएगा एक ‘मॉडल सोलर विलेज’ – उपायुक्त महेंद्र पाल

13 एकड़ में बनेगा आईडीटीआर व एटीएस संस्थान, 11.40 करोड़ की राशि मंजूर

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ (आईडीटीआर) और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ (एटीएस) स्थापित करने के लिए भूमि नगर परिषद से परिवहन विभाग स्थानांरित करने की मंजूरी राज्य सरकार से मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि लगभग 13 एकड़ में यह संस्थान स्थापित होगा जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा 11.49 करोड़ की राशि पूर्व में ही स्वीकृत कर दी गई थी। इस संस्थान की स्थापना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा हजारों प्रशिक्षित युवाओं को और अधिक हुनरमंद बनाने अर्थात अधिक कौशलयुक्त तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना से प्रति सप्ताह लगभग 300 वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी।

Bhiwani News: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, डीसी ने आवास पर दिया प्रीति भोज
Bhiwani News: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, डीसी ने आवास पर दिया प्रीति भोज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment