एसपी ने स्व-गणना अभियान के तहत स्वयं पंजीकरण कर पुलिस कर्मियों को किया प्रेरित

Published On: April 24, 2026
Follow Us

सिरसा, 24 अप्रैल।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने शुक्रवार को स्व-गणना के लिए अपना पंजीकरण किया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मचारियों व आमजन से अपील की कि वे भी पहली बार डिजिटल माध्यम से हो रही जनगणना में भाग लें। इस बार स्व-गणना का विकल्प दिया गया है। परिवार का कोई भी सदस्य अपने मोबाइल से भी स्व-गणना में भाग ले सकता है।  https://se.census.gov.in/ पोर्टल पर जाकर आमजन अपने मकान व खुद के बारे में जानकारी दर्ज कर सकता है।

An Antyodaya Mela will be held in Adampur on August 10 for the remaining beneficiaries under the Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Yojana 2.0.
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत शेष लाभार्थियों के लिए 10 अगस्त को आदमपुर में लगेगा अंत्योदय मेला

यह केंद्र सरकार की अच्छी पहल है, इससे प्रगणक को गणना करने में लाभ होगा। साथ ही स्वयं द्वारा डाटा भरने के कारण सटीकता और पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना से ही देश की भावी योजनाओं की प्लानिंग तैयार की जाती है। इसलिए गणना कार्य में खुद की सहभागिता दिखाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित और गोपनीय होता है, इसलिए बेहिचक इसमें अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

पीएम सूर्य घर योजना: हिसार जिले में बनाया जाएगा एक ‘मॉडल सोलर विलेज’ – उपायुक्त महेंद्र पाल

Bhiwani News: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, डीसी ने आवास पर दिया प्रीति भोज
Bhiwani News: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, डीसी ने आवास पर दिया प्रीति भोज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment