जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल समिति द्वारा वन महोत्सव के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Published On: August 7, 2026
Follow Us
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल समिति द्वारा वन महोत्सव के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


रानिया, 07 अगस्त।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल सीवरेज समिति ने वन महोत्सव के तहत गाँव मौजदीन के जलघर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच एवं जल समिति की अध्यक्ष पवनदीप कौर ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर 20 पौधे लगाए गए।

सरपंच पवनदीप कौर ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। जल स्वच्छता सहायक संगठन के बीआरसी डॉ. बलदेव राज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

दुनिया के हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण जिसमें जल, वायु, जंगल व भूमि के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को निभाना होगा तभी जाकर इस अभियान को सफल बनाया जा सकेगा। इस अवसर पर एएनएम सुनीता रानी, सरदार बलदेव सिंह, लाइनमैन अमरीक सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता परमिंदर कौर, पम्प ऑपरेटर रमेश चंद, कुलदीप सिंह, गुरदयाल सिंह व सफाई कर्मचारी जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment