हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् की निदेशक  वर्षा खांगवाल ने राजकीय स्कूल  का किया औचक निरीक्षण

Published On: April 26, 2026
Follow Us

चंडीगढ़, 25 अप्रैल – सरकारी विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का जमीनी स्तर पर आकलन करने तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् की निदेशक, श्रीमती वर्षा खांगवाल ने पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-15, पंचकूला का औचक निरीक्षण किया।

          इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यार्थियों के सामाजिक-भावनात्मक विकास, जीवन कौशल तथा अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देना था।

राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया में करें भागीदारी, 30 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण

          निरीक्षण के दौरान श्रीमती वर्षा खांगवाल ने विभिन्न कक्षाओं का सूक्ष्म एवं विस्तृत अवलोकन करते हुए पठन-पाठन प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से कक्षा स्तर व सामान्य ज्ञान के अनुरूप प्रश्न पूछे, जिन का छात्राओं ने उत्साह, आत्मविश्वास और सटीकता के साथ उत्तर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। छात्राओं की सक्रिय सहभागिता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण पर उन्होंने प्रसन्नता एवं संतोष व्यक्त किया।

          राज्य परियोजना निदेशक द्वारा विद्यालय में लाइब्रेरी, स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता तथा शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।

सांपला नगर पालिका सामान्य चुनाव में प्रत्याशी 28 अप्रैल तक वापिस ले सकते है नामांकन पत्र :- रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार 

          श्रीमती वर्षा खांगवाल ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर सुधार एवं नवाचार को अपनाने पर बल दिया, ताकि विद्यालय उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर सके।

बहादुरगढ़ में यूनिपोल व मेट्रो पिलर पर विज्ञापन हेतु ई-ऑक्शन प्रक्रिया पूरी : डीएमसी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया में करें भागीदारी, 30 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण

April 26, 2026

सांपला नगर पालिका सामान्य चुनाव में प्रत्याशी 28 अप्रैल तक वापिस ले सकते है नामांकन पत्र :- रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार 

April 25, 2026

बहादुरगढ़ में यूनिपोल व मेट्रो पिलर पर विज्ञापन हेतु ई-ऑक्शन प्रक्रिया पूरी : डीएमसी

April 25, 2026

समयबद्ध उठान के साथ गेहूं उपज का समुचित भंडारण करें खरीद एजेंसी : डीसी

April 25, 2026

जिला में स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़ी भागीदारी, 30 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण: डीसी

April 25, 2026

ज्योतिबा फुले समाज सेवा के नायक, बाबा साहेब के जीवन से लें कठिन परिस्थितियों में भी सफलता की सीख- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 25, 2026

Leave a Comment