लेडी कांस्टेबल से SHO और पुलिसवालों ने किया गैंगरेप !, 7 साल तक होटल, थाने और क्वार्टरों में की दरिंदगी

Published On: January 9, 2026
Follow Us
लेडी कांस्टेबल से SHO और पुलिसवालों ने किया गैंगरेप !, 7 साल तक होटल, थाने और क्वार्टरों में की दरिंदगी

Churu woman constable gang rape: चूरू जिले के एक थाने में तैनात रही महिला कांस्टेबल से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूर्व थानाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध थाने और होटल में ही नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल पिछले दो महीने से निलंबित चल रही है।

पीड़िता की ओर से पुलिस को सौंपी गई शिकायत में आरोप लगाया कि साल 2017 में उसके साथ दुष्कर्म होना शुरू हुआ, जो 2025 तक चलता रहा। पीड़िता ने बताया कि उसके थाने में तैनात थानाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों ने उसे डरा-धमकाकर कई बाद दुष्कर्म किया।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

लंबे समय से अपने ही महकमे के कार्मिकों के दुष्कर्म का शिकार होने के बाद उसने आखिरकार दो हफ्ते पहले जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के समक्ष पेश होकर परिवाद सौंपा। इस पर एसपी के निर्देश पर एक उच्च अधिकारी की ओर से आंतरिक जांच की गई। परिवाद में उल्लेखित बिंदुओं की आंतरिक जांच के बाद बुधवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता का मेडिकल भी करवाया।

ड्यूटी के बहाने ले गए होटल

महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि विक्की नामक व्यक्ति से उसकी मुलाकात 2017 में सरदारशहर में हुई थी। जहां बीकानेर से विद्युत विभाग की टीम कार्रवाई के लिए आई थी। इस दौरान उसकी भी ड्यूटी लगी थी। विद्युत विभाग की टीम के साथ ही विक्की आया। इसी दौरान विक्की से उसकी बातचीत शुरू हो गई। उसे लगा कि वह बिजली विभाग में है, लेकिन वह विक्की बिजली विभाग में नहीं था।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

उस दिन तो उसके साथ कुछ नहीं हुआ, लेकिन बाद में फिर एक बार टीम आई। उस दिन उसकी जगह किसी और महिला कांस्टेबल की ड्यूटी थी। तभी आरोपियों में से एक कांस्टेबल ने उसे फोन कर कहा कि उसकी ड्यूटी है। ड्यूटी के लिए तड़के 3.30 बजे वह थाने पहुंच गई। जहां से विक्की और कांस्टेबल उसे एक होटल ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पीड़ित कांस्टेबल गैर हाजिरी एवं आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप में दो महीने से निलंबित है। सात साल बाद मामला दर्ज कराया है, जिससे उसकी कहानी पर संदेह है।
-जय यादव, पुलिस अधीक्षक, चूरू

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment