दीपिका नागर हत्याकांड में पति-ससुर के बाद अब सास और चाचा ससुर गिरफ्तार

Published On: May 20, 2026
Follow Us

Deepika Nagar Murder Case: नोएडा के जलपुरा गांव में रहने वाली दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने दीपिका नागर की दहेज हत्या के आरोप में सास और चाचा ससुर को गिरफ्तार किया है।

दीपिका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में फॉच्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज हत्या का आरोप लगाकर दीपिका के पिता ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति रितिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया था।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

कोतवाली प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में फरार चल रहे चाचा ससुर विनोद और सास पूनम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सारी पूछताछ करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।  वहीं आज कुडी खेडा गांव में दीपिका नागर के घर पर परिजनों ने आत्मा की शांति के लिए हवन कराया। वहां गांव के लोग और रिश्तेदार भी मौजूद रहें।  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी उठे सवाल

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

दीपिका नागर के हत्याकांड में मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। दीपिका के  शरीर पर कई बाहरी और अंदरूनी चोटों का खुलासा हुआ है। ये चोटे बेहरमी से मारपीट और हिंसक वारदात के कारण हुई।

दीपिका के शरीर पर कई चोटों के निशान

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आयी है उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। दीपिका के शरीर पर कई जगह चोटें, सूजन और गहरे घाव मिले हैं। चेहरे के दाहिने हिस्से पर 12 सेंटीमीटर लंबा और 9 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा कंट्यूजन पाया गया। बाएं हाथ की कोहनी और फोरआर्म पर भी चोट के निशान थे। दाहिने पैर की जांघ पर 38 सेंटीमीटर लंबा और 14 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा दबाव व नीला निशान दर्ज हुआ। बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव मिला है। कमर, पेट के निचले हिस्से और दाहिने कूल्हे पर भी चोटें पाई गईं। दोनों हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई चोट और दबाव के निशान मिले हैं। बाएं कान से खून निकलने की बात भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment