Haryana: सिरसा जिले के गांव हंजीरा की मनरेगा में किया 7 मरे हुए लोगों ने काम, सरकार ने भी भेज दी दिहाड़ी

Published On: January 6, 2026
Follow Us
Haryana: सिरसा जिले के गांव हंजीरा की मनरेगा में किया 7 मरे हुए लोगों ने काम, सरकार ने भी भेज दी दिहाड़ी

Haryana: हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव हंजीरा में मनरेगा के अंदर गोलमाल हुआ है। यहां पर स्वर्ग सुधार चुके लोगों को काम पर दिखाया गया है। यानि 7 मर चुके लोगों को काम पर दिखाया गया है। पोर्टल पर मृतकों ने मरम्मत का कार्य किया है। इस सुनकर सब हैरान है।

राजकीय रिकॉर्ड में मनरेगा मजदूरी करते रहे मृतक, पोर्टल पर हाजिरी लगती रही और खातों में मनरेगा मजदूरी जाती रही। इस खेल ने डिजिटल सिस्टम, पंचायत प्रशासन व अधिकारियों की पोल खोल दी।

हरियाणा में अब शनिवार को भी खुले रहेंगे बिजली निगम के दफ्तर
हरियाणा में अब शनिवार को भी खुले रहेंगे बिजली निगम के दफ्तर, कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द

जानकारी के अनुसार 6 से 7 मृतक व्यक्तियों के नाम से कुताना माइनर सफाई, गली निर्माण जैसे कार्य दिखाकर मस्टर रोल में एक सौ बतीस दिन की हाजिरी लगाकर करीबन 50 हजार रुपये से अधिक की मजदूरी निकाल ली गई।

गांव निवासी हनुमान ने दिशा व ग्रीवांस कमेटी में शिकायत दर्ज करवाकर आरोप लगाया गया कि मृत मजदूरों के नाम से मनरेगा में हाजिरी लगाकर सरकारी धनराशि निकाली गई। सरपंच प्रतिनिधि बंसीलाल ने इन लगे आरोप से इनकार कर दिया है। जबकि सिरसा के CEO सुभाष चंद्र ने कहा कि नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव हंजीरा में गड़बड़ी की जांच करवाई जाएगी।

हरियाणा में भयंकर बारिश का अलर्ट, तीन दिन लोग रहे सावधान, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मृतकों के परिजन बोले नहीं ली राशि

गांव के इंद्रपाल की 29 जून 2024 को सडक़ हादसे में मौत हो गई। वहीं गांव की कलावती की 21अगस्त 2017 को मौत हो गई। वहीं गांव निवासी नेतराम की 15 दिसंबर 2019 को मौत हो गई। गांव निवासी जगमाल की 1४ अप्रैल 2022 को, रमेश कुमार की 30 जनवरी 2017 को मौत हो चुकी है। इनको अलग अलग दिनों में मजदूरी करते हुए दिखाया गया है। जबकि मृतकों के परिजनों ने कहा कि हमने इनकी मनरेगा मजदूरी नहीं ली है।

हरियाणा राज्य मे 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment