Aaj Ka Mousam: आज 9 जनवरी को हरियाणा समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम, देखें नई वेदर रिपोर्ट

Published On: January 8, 2026
Follow Us
How will the weather be across the country including

Aaj Ka Mousam: आज 9 जनवरी को देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की नई रिपोर्ट क्या है। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी सख्त बना हुआ है। एक तरफ जहां बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बन रहा है, वहीं उत्तर और मध्य भारत में ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

उत्तर, पश्चिमी भारत के मैदान इलाकों में कोहरा और शीतलहर की वजह से आम जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। भारतीय मौमस विभाग (IMD) ने अगले 5-7 दिनों तक घना कोहरा और तमिलनाडु में तेज बारिश की चेतावनी जारी है।

IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर गहन अवदाब बना हुआ है। दूसरा, उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5-7 दिनों के दौरान और मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ अलग-अलग हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के काफी आसार हैं।

शीतलहर की स्थिति

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ अलग-अलग हिस्सों में अगले 1-3 दिनों के दौरान शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ अलग-अलग इलाकों में अगले 2-3 दिनों के लिए शीतलहर की स्थिति कायम रहेगी।

Aaj ka mousam
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 14 अप्रैल का कैसा रहेगा मौसम ! जाने अपने शहरों का हाल

गहरे दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व इलाकों, और हिंद महासागर के पूर्वी हिस्सों में गहरा दबाव बना हुआ है। इसका असर आने वाले दिनों में तटीय इलाकों के मौसम पर पड़ सकता है।

कोहरे की मार

आगामी 5 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश: अगले 24-48 घंटों तक बहुत घना कोहरा रहेगा, जो 15 जनवरी तक हल्की तीव्रता के साथ जारी रह सकता है। मध्य और पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के इलाकों में भी अगले 2-3 दिनों तक सुबह धुंध और कोहरा छाया रहेगा।

‘कोल्ड डे’ और ‘कोल्ड वेव’ की चेतावनी

आज का मौसम 13 अप्रैल: देश के इन 11 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी! जाने अपने शहरों का हाल
आज का मौसम 13 अप्रैल: देश के इन 11 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी! जाने अपने शहरों का हाल

कोल्ड डे (ठिठुरन भरा दिन) यानी अगले 1 से 3 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में दिन के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में अगले 2-3 दिनों तक ‘शीत लहर’ का प्रकोप रहेगा। यहां रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है।

पाले का डर

उत्तराखंड और मेघालय के कुछ इलाकों में जमीन पर पाला (Ground Frost) पड़ने की भी चेतावनी दी गई है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

आज कैसा रहेगा पारा

दिल्ली-NCR सहित उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में अगले एक हफ्ते तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, यानी ठंड बनी रहेगी। मध्य भारत और महाराष्ट्र: यहां अगले 4 दिनों में तापमान 2-3°C बढ़ सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं पूर्वोत्तर भारत में अगले 2 दिनों के बाद यहां का पारा 3-4°C तक बढ़ने की उम्मीद है।

खेती पर मदद व विपणन प्रोत्साहन योजना, बागवानी किसानों को एकीकृत पैक हाउस और फसल समूह केंद्र पर 6 करोड़ तक मिलता है अनुदान
खेती पर मदद व विपणन प्रोत्साहन योजना, बागवानी किसानों को एकीकृत पैक हाउस और फसल समूह केंद्र पर 6 करोड़ तक मिलता है अनुदान

तमिलनाडु में आज का मौसम

चेन्नई में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब विकराल हो रहा है और लगभग 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों में तमिलनाडु तट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग (आरएमसी) ने बताया कि रामनाथपुरम, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, कुड्डालोर और कराईआज जिलों के लिए गुरुवार और शुक्रवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इस बीच, तिरुवल्लुर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट, वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, आज्लाकुरिची, कुड्डालोर, तंजावुर और पुडुचेरी जिलों के लिए 10 जनवरी और 11 जनवरी को यलो अलर्ट लागू रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment